उत्तरकाशी : उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगानी के पास यात्रियों से भरा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। इनमें से पायलट और 5 यात्रियों समेत 6 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार 03 यात्री मुंबई, 2 आंध्र प्रदेश और 1 यूपी का रहना वाला बताया जा रहा है। इनमें से मुंबई की 3 महिलाएं, यूपी की एक महिला, आंध्र प्रदेश की एक महिला और गुजरात का एक पायलट हादसे में मारे गए हैं। उत्तरकाशी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

आपको बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम यात्रा चल रही है। यात्रा के लिए देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। गंगनानी, जहां यह हादसा हुआ, की उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से दूरी करीब 50 किलोमीटर है। पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण बचाव दल को ऐसे स्थानों पर पहुंचने में समय लगता है। हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि गंगनानी के पास जंगल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। टीमों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 1 यात्री की बाद में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी की एयरोट्रांस सर्विस का था। पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, बीडीओ भटवाड़ी और राजस्व टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन दल मौके के लिए रवाना हो गया।

मौके पर पहुंचते ही टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, चिकित्सा व अन्य आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलीकॉप्टर एरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे, जिनमें से छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल है। चार यात्री मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
मृतकों की सूची
1. कला सोनी (महिला) 61, मुंबई
2. विजया रेड्डी (महिला) 57, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (महिला) 56, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (महिला) 79, यूपी
5. वेदवती कुमारी 48, एपी (महिला) आंध्र प्रदेश
6. रॉबिन सिंह (पुरुष) 60, गुजरात – पायलट।
घायल – मस्त भास्कर (एम) 51, एपी, घायल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने की बहुत दुखद खबर मिली है। ईश्वर दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं तथा हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बद्रीनाथ तथा गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल निकले हैं, जबकि कई हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...