उलेमा ने महिलाओं के जिम जाने पर जताई आपत्ति, कहा- पुरुषों और महिलाओं का एक साथ जिम जाना इस्लामी शरीयत के खिलाफ – Deoband News

Waqf Property Act

देवबंद : इन दिनों पुरुषों और महिलाओं के बीच जिम जाने की होड़ मची हुई है। खुद को फिट रखने के लिए महिलाएं और लड़कियां भी पुरुषों के साथ जिम में कसरत कर रही हैं। उलेमाओं ने मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के पुरुषों के साथ जिम जाने पर न केवल आपत्ति जताई है, बल्कि इसे इस्लाम के खिलाफ भी बताया है।

जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और विद्वान मौलाना कारी इसहाक गोरा ने पुरुषों और महिलाओं के एक साथ जिम जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह तरीका शरीयत और इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है। गोरा ने कहा कि आजकल जिम और व्यायाम का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी इसमें बड़े उत्साह से भाग ले रही हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का ध्यान रखना निश्चित रूप से इस्लाम की शिक्षाओं के अनुरूप है क्योंकि एक मजबूत और स्वस्थ मोमिन अल्लाह को अधिक प्रिय होता है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस चलन ने हमारे समाज में नई समस्याएं पैदा कर दी हैं। Saharanpur News

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts