सहारनपुर : गांव सोना अर्जुनपुर निवासी अरविंद राणा ने अपने भतीजे साहिल राणा पुत्र राकेश राणा की शादी में दहेज प्रथा को नकारते हुए दुल्हन पक्ष को 21 लाख रुपये लौटा दिए। साहिल राणा की शादी शिव विहार सहारनपुर निवासी अनिल कुमार की पुत्री परिधि से हुई।
शादी में टीका के समय दुल्हन परिधि के पिता अनिल कुमार की ओर से दूल्हे को शगुन के तौर पर 21 लाख रुपये दिए गए, लेकिन दूल्हे पक्ष की ओर से दूल्हे के चाचा अरविंद राणा व पिता राकेश राणा ने दहेज को सामाजिक बुराई बताया। साथ ही दहेज की रकम दुल्हन पक्ष को लौटा दी।
केवल एक रुपया व नारियल लेकर समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश की गई। दूल्हा साहिल राणा एमबीए पास है और अपना खुद का व्यवसाय करता है, जबकि दुल्हन परिधि ने बीएड की पढ़ाई की है। दूल्हे साहिल राणा का कहना है कि वह बिना दहेज के शादी करना चाहता था, उसने दहेज प्रथा जैसी बुराई को खत्म करने की अपील की।