Haryana Result 2024 : अबकी बार, सैनी असरदार, नायब सैनी को सीएम बनाने का फार्मूला हुआ साकार, बन गई नायाब सरकार 

Haryana Counting

हरियाणा चुनाव परिणाम : हरियाणा विधानसभा चुनाव में नायब सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा हैट्रिक लगाने के नजदीक पहुंच गई है। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। क्योंकि हरियाणा में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार बहुमत से चुनाव नहीं जीत पाई है। ख़ास बात ये है कि हरियाणा के इतिहास में यह बीजेपी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है। महज कुछ महीनों के लिए सीएम बनाये गए नायब सैनी ने चुनावी हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। हालांकि यह चुनाव सीएम नायब सैनी के लिए चुनौतियों से भरा था लेकिन उनकी मेहनत और व्यवहार सभी चुनौतियों पर भारी पड़ गया। सियासतदानहरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक की एक वजह ‘मुख्यमंत्री बदलने का फॉर्मूला’ भी मान रहे हैं।

Haryana Election Result
आपको बता दें कि इसी साल मार्च में बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। मनोहर लाल खट्टर पंजाबी थे, जबकि नायब सैनी ओबीसी वर्ग से आते हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मनोहर लाल खट्टर को हटाकर सैनी को मुख्यमंत्री बनाना बीजेपी के लिए फायदे का सौदा रहा है। क्योंकि एग्जिट पोल भी हरियाणा में बीजेपी की विदाई और कांग्रेस की वापसी का अनुमान बता रहे थे। लेकिन अब तक जो रुझान और नतीजे सामने आ रहे हैं, उनसे तस्वीर लगभग साफ हो गई है कि बीजेपी 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करने जा रही है। Haryana Result 2024

ये भी पढ़िए …   जुलाना के मैदान में पहलवान विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को दी पटखनी, 5761 वोटों से जीती 

हरियाणा राज्य की राजनीति में जाटों को काफी अहम फैक्टर माना जाता है। किसान आंदोलन और फिर पहलवानों के आंदोलन के कारण जाट मतदाता भाजपा से नाराज देखे जा रहे थे। इसके अलावा यह भी माना जा रहा था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कारण कांग्रेस को जाट वोटों के ज्यादा मिलने की उम्मीद थी। वहीं भाजपा ने ऐसा दांव खेला कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अभय चौटाला को भी मुंह की खानी पड़ी। इस बार नायब सैनी को सीएम बनाकर भाजपा ने ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश जो की थी। Haryana Result 2024

Haryana Counting
दरअसल हरियाणा में 40 फीसदी ओबीसी, 25 फीसदी जाट, 20 फीसदी दलित, 5 फीसदी सिख और 7 फीसदी मुस्लिम हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जाटों की नाराजगी का नुकसान उठाना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी ने यहां 10 में से 5 सीटें जीती थीं। इनमें से दो- अंबाला और सिरसा एससी सीटें थीं। बाकी तीन- सोनीपत, रोहतक और हिसार जाट बहुल सीटें थीं। जबकि करनाल, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र की सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के खाते में गई सभी पांच लोकसभा सीटें ओबीसी और सामने बहुल मानी जाती हैं। Haryana Result 2024

ये भी पढ़िए …  हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, एक्जिट पोल हुए फेल, नायब सैनी ने बनाई रेल

मार्च महीने में जब भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था, तो इसे चुनावी दांव माना गया था। क्योंकि बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदले थे। इस चुनाव में बीजेपी ने सैनी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। हरियाणा राज्य में 12 प्रतिशत से ज्यादा सैनी समाज है। माना जा रहा है कि नायब सैनी की वजह से बीजेपी ने न सिर्फ एंटी-इनकंबेंसी को कम किया, बल्कि ओबीसी वोट भी अपने पाले में करने में कामयाब रही। सीएम बदलने का बीजेपी का फॉर्मूला हिट? 2021 से अब तक बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदले हैं। Haryana Result 2024

ये भी पढ़िए …  हरियाणा में बनने जा रही सैनी सरकार, नायब सैनी का जलवा बरकरार

ऐसा करके बीजेपी ने एंटी-इनकंबेंसी पर काबू पा लिया है। हरियाणा पांचवां राज्य था जहां बीजेपी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा बदला और इसका फायदा उसे मिलता दिख रहा है। हरियाणा के चुनावी इतिहास में आज तक कोई भी राजनीतिक दल लगातार तीसरी बार सत्ता में नहीं लौटा है। अब बीजेपी ये रिकॉर्ड बनाने जा रही है। बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। Haryana Result 2024

ये भी पढ़िए … एग्जिट पोल कितने सटीक हैं? हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के पिछले नतीजों के अनुमान कितने करीब हैं?

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts