विधानसभा परिसर में लगाए जाएंगे 2 हजार पौधे

UP ATS Exposes Conversion Gang

चंडीगढ़, 16 जुलाई। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि प्राकृतिक जीवन जीने के लिए मनुष्य को संतुलित वातावरण की बेहद ज़रूरत है इसके लिए मानव को अब विशेष प्रयास करने ही पड़ेंगे।

आज यहां पंजाब विधानसभा में पौधा लगाकर वातावरण बचाने संबंधी विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए संधवां ने कहा कि इस अभियान दौरान विधानसभा के अधिकृत क्षेत्र में 2000 पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को कम से-कम एक पौधा लगाने की सलाह देते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है।

स्पीकर ने कहा कि वृक्षों की कटाई से वन क्षेत्रफल लगातार कम हो रहा है, जिस कारण वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। इस लिए धरती माँ को सेहतमंद, प्रदूषण रहित और हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी संभाल करनी बहुत ज़रूरी है।

संधवां ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोक हित में अधिक से अधिक पौधे लगा कर वातावरण को संतुलित करने में अपना योगदान दे।

उन्होंने कहा कि अब जब पूरी दुनिया वातावरण प्रति चिंतित है और वातावरण बदलाव संबंधी चर्चा कर रही है तो प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह वातावरण प्रति जागरूक हो और वातावरण की संभाल में अपना बनता योगदान दे।

संधवां ने पंजाब में वन क्षेत्रफल बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए अलग- अलग समाज सेवी संस्थाओं, सामाजिक एंव धार्मिक संस्थाओं, इकाईयों एंव यूथ क्लबों एंव दूसरे संस्थानों को अधिक से अधिक पौधे लगा कर मानवता के कल्याण वाले इस काम में शामिल होने की अपील भी की।

इस पौधारोपण अभियान में अन्य लोगों के अलावा डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी, विधायक, विधानसभा सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts