Saharanpur BSP Candidate

Saharanpur BSP Candidate : बसपा ने माजिद अली को सहारनपुर सीट पर बनाया प्रत्याशी, माजिद अली किन समीकरणों पर लड़ेंगे चुनाव ?

Saharanpur BSP Candidate : बसपा ने माजिद अली को सहारनपुर सीट पर बनाया प्रत्याशी, माजिद अली किन समीकरणों पर लड़ेंगे चुनाव ?

Published By Roshan Lal Saini

Saharanpur BSP Candidate : लम्बे इंतजार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी शुरू कर दी है। INDIA के साथ जाने की अटकलों के बीच मायवती ने सहारनपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के लिए पत्ते खोल दिए।

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र प्रभारी माजिद अली को लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने माजिद अली को दूसरी बार चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव मेंमाजिद अली को प्रत्याशी बनाया था। हालाँकि विधानसभा चुनाव में मजीद अली को हार का सामना करना पड़ा था।

Saharanpur BSP Candidate

ये भी पढ़िए …  वरुण गांधी और संघमित्रा मौर्य की उम्मीदवारी पर छाये संकट के बादल, बरेली सांसद गंगवार की उम्मीदवारी में खतरे में

आपको बता दें कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है। साथ ही दलित मतदाताओं की संख्या भी इस सीट पर निर्णायक स्तिथि में है। यही वजह है कि बसपा ने मुस्लिम और दलित समीकरण को देखते हुए ही माजिद अली को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद बसपा ने मजीद अली पर दूसरी बार चुनावी दांव खेला है।

पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो बसपा से सांसद फजर्लुरहमान ने ही बाजी मारी थी। बसपा प्रत्याशी की जीत ऐसे वक्त पर हुई थी जब पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। बावजूद इसके बसपा प्रत्याशी ने यहां से जीत हासिल कर भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा को हराया था। Saharanpur BSP Candidate

ये भी देखिये …  धर्म सिंह सैनी को ED- CBI का डर, इसलिए बीजेपी में जाना मजबूरी

सहारनपुर लोकसभा पर इस बार करीब 18 लाख 44 हजार मतदाता है। बसपा प्रत्याशी माजिद अली का कहना है कि इस बार का चुनाव रोजगार के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। इस चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा से होने वाला है। INDIA गठबंधन से उनकी पार्टी और वोटों पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।  सपा सरकार में माजिद अली की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। Saharanpur BSP Candidate

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए … सपा-कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन, केवल 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

मजीद अली मूलरूप से देवबंद के फुलास अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में मजीद अली वार्ड 32 से जिला पंचायत सदस्य है। गांव में उनकी खेतीबाड़ी है और मुंबई में कपड़े का बड़ा कारोबार है। उनकी पत्नी तसबीन बानो 2015 में जिला पंचायत सदस्य और 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। बकौल, माजिद अली वह 2009 में बसपा से जुड़े थे। 2012 में देवबंद से विधानसभा टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिल सका था। Saharanpur BSP Candidate

2017 में विधानसभा टिकट मिला, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2021 में उन्होंने आजाद समाज पार्टी ज्वाइन कर ली थी, लेकिन बाद में बसपा का दामन थाम लिया था। दिसंबर 2023 में बसपा ने उन्हें लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया। माजिद अली के बड़े बेटे मोहम्मद अनस अमेरिका में कंप्यूटर इंजीनियर है। बेटी डॉ. यासमीन एमबीबीएस कर पुणे में प्रैक्टिस करती है। छोटी बेटी अरशी मुंबई और छोटा बेटा मोहम्मद अकबर देहरादून में 10वीं क्लास में है। Saharanpur BSP Candidate

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts