Saharanpur News

Saharanpur News : दूल्हे को पिलाया नशीला दूध, लाखों के जेवर और नगदी लेकर दुल्हनहुई फुर्र

Saharanpur News : दूल्हे को पिलाया नशीला दूध, लाखों के जेवर और नगदी लेकर दुल्हनहुई फुर्र

Published By Anil Katariya

Saharanpur News : यूपी में लुटरी दुल्हन लगातार ज्यादा उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में देखने को मिला है। जहां एक दुल्हन अपने दुल्हे को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर फुर्र हो गई। दूल्हा दुल्हन की 6 फरवरी को धूम धाम से शादी हुई थी। दुल्हन अलमारी में रखे लाखों जेवरात और नगदी लेकर फरार हुई है। परिजनों के मुताबिक़ अलमारी से 1.50 लाख रुपए भी गायब है। दुल्हा पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी देखिए ... राम मंदिर के लिए लाठियां खाने वाले ने सुनाया अपना दर्द

आपको बता दें कि थाना जनकपुरी इलाके के गांव सड़क दूधली के रहने वाले विनोद उर्फ बिट्‌टू पुत्र अनिल की शादी 6 फरवरी को हुई थी। गांव दाबकी गुर्जर के रहने वाले ओम प्रकाश की बेटी शिवानी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी सम्पन्न हुई थी। फेरे और अन्य रस्मों के बाद दुल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आया था। शादी के 6 दिन भी नहीं हुए थे, नई नवेली दुल्हन ने अपना रंग दिखा दिया और वह घर में रखे लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। Saharanpur News

Saharanpur News

ये भी पढ़िए ...  बजट में किसानों को लुभाने की कोशिश करेगी मोदी सरकार

पीड़ित दुल्हा पक्ष का कहना है कि 6 दिन के बाद यानी 11 फरवरी की रात को दुल्हा-दुल्हन अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। माता-पिता और तीन भाई अपने-अपने कमरों में जाकर सो गए। दुल्हे विनोद का कहना है कि रात के समय उसने नई नवेली पत्नी को दूध लाने को कहा। दुल्हन रसोई से दूध लेकर आई। लेकिन विनोद ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिसे वह सात फेरे लेकर अपनी अर्धांगनी बनाकर लाया है वही उसको लूट कर फरार हो जाएगी। जैसे ही विनोद ने नई नवेली दुल्हन के हाथो से दूध पीया तो कुछ ही देर में उसको नींद आ गई। दूध में नशीली दवाई पिलाई गई थी। आरोप है कि विनोद के सोते ही दुल्हन ने अलमारी से 1.50 लाख रुपए और जेवरात निकाले और फरार हो गई। Saharanpur News

दुल्हे विनोद ने बताया कि जब उसकी आंख खुली तो अलमारी खुली पड़ी थी। दुल्हन यानी उसकी पत्नी भी कमरे में नहीं थी। रात में ही उसने अपने परिवार के लोगों को उठाया और सारी बात बताई। परिजनों ने पहले दुल्हन के मायके पर फोन किया। लेकिन वह अपने घर भी नहीं पहुंची। दुल्हा पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। Saharanpur News

ये भी पढ़िए  ... गन्ना मूल्य घोषित ना होने से यूपी के किसानों में भारी रोष, फिर हो सकता है बड़ा आंदोलन

थाना जनकपुरी प्रभारी धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन के परिजनों से भी संपर्क किया गया। पता चला है कि वह अपने मायके भी नहीं गई है। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर दुल्हन की तलाश कर रही है। Saharanpur News

ये भी देखिए …

यह हैं यूपी के मामले

देवबंद में 22 मार्च, 2022 की रात में दुल्हन सब कुछ लेकर फरार हो गई। मुजफ्फरनगर के राजवीर के साले प्रदीप की उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहने वाली एक युवती से शादी हुई। शादी से अगले दिन प्रदीप अपनी पत्नी को हरियाणा के करनाल में अपने घर ले जा रहा था। देवबंद में युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गई।

औरेया में 19 मार्च, 2022 को लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे के पूरे परिवार को चकमा दिया। शादी के 20 दिन बाद पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह जाते समय ससुराल से जेवर और 50 हजार रुपए भी ले उड़ी।

गोरखपुर में भी शादी के चक्कर में लोग लुटेरी दुल्हन का शिकार हो रहे हैं। 31 दिसंबर, 2021 को तीन महिलाओं ने एक युवक को शादी के लिए बुलाया। शादी के खर्च के नाम पर लाखों रुपए लिए। फिर बारात आने से पहले ही ताला बंद कर फरार हो गईं। उधर, जिस लड़की से शादी कराने की बात हुई थी, वह भी शादीशुदा निकली। बारात पहुंची, तो लड़की का पति भी आ गया।

गोरखपुर के ही तुर्कमानपुर मोहल्ले के रहने वाले मनीष ने कोरोना गाइडलाइन को पालन करते हुए अप्रैल 2021 में शादी की थी। 29 मई, 2021 को लुटेरी दुल्हन ने रात के अंधेरे में अपने प्रेमी को बुलाया। शादी के एक महीने बाद रात के अंधेरे में आभूषण नकदी समेत 15 लाख का सामान लेकर फरार हो गई। Saharanpur News

ये भी देखिए … त्यागी समाज अब आर-पार करने को तैयार

मुजफ्फरनगर के एक युवक ने 13 सितंबर, 2021 को ज्वालापुर की एक तलाकशुदा महिला से शादी की। लड़के पक्ष की मुलाकात एक महिला से ज्वालापुर मार्केट में हुई। लड़के की शादी की बात उठी। अनजान महिला ने एक से रिश्ते की बात चलाई। शादी भी हो गई। महिला शादी के अगले ही दिन जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई।

लखीमपुर खीरी के एक युवक की हैदराबाद की लड़की से 22 अप्रैल, 2021 को शादी हुई। 13 जून को दुल्हन अपने पति के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में दुल्हन ने पति से सिर दर्द का बहाना किया। दूल्हा मेडिकल से दवा लेने गया, तो दुल्हन अपने प्रेमी के साथ आभूषण और नगदी दोनों लेकर बाइक से फरार हो गई। Saharanpur News

फर्रुखाबाद में 15 मार्च, 2021 को नई-नवेली दुल्हन अपनी ससुराल से कीमती सामान चुरा कर गायब हो गई। गरीब परिवार की लड़की से किसान ने अपने बेटे की शादी की थी। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी व्यवस्था के लिए 30 हजार रुपए भी दिए। मंदिर से शादी कर घर पहुंची दुल्हन कुछ ही घंटों में सारा कैश और गहने लेकर फरार हो गई।

सहारनपुर की एक युवती से रुड़की का युवक दोस्ती कर बैठा। दोस्ती प्यार में बदल गई और बात शादी तक पहुंच गई। 13 अक्टूबर, 2019 को दोनों की शादी हो गई। मगर, दुल्हन ने फिल्मी स्टाइल में सुसराल के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

कौशांबी में तो दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया, जिसको सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। सुहागरात को ही दुल्हन ने दांत से दूल्हे का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इसके बाद उसे बेड पर तड़पता छोड़ दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। Saharanpur News

ये भी पढ़िए ...  यूसीसी बिल पास होने पर बोले सीएम धामी, यह अवसर मिलना उत्तराखण्ड का शोभाग्य

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts