Saharanpur News

Saharanpur News : करोड़ों रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 6 नेपाली गिरफ्तार, भारत से चीन सप्लाई करते थे कीमती लकड़ी

Saharanpur News : करोड़ों रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 6 नेपाली गिरफ्तार, भारत से चीन सप्लाई करते थे कीमती लकड़ी

Published By Anil Katariya

Saharanpur News : हिमाचल प्रदेश की वन विभाग की टीम और सहारनपुर पुलिस ने प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने और वन विभाग की टीम ने सयुंक्त उप से सहारनपुर की नगर कोतवाली इलाके में छापेमारी कर करोड़ों रूपये की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए सभी तस्कर नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक़ लकड़ी तस्कर हिमाचल प्रदेश के जंगलों से प्रतिबंधित लकड़ी चोरी कर सहारनपुर ले आते थे। जहां वे इस लकड़ी के कटोरे बनाकर चीन में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तों के पास लाखों रूपये की नगदी भी बरामद हुई है।

Saharanpur News

आपको बता दें कि पडोसी देश नेपाल से कुछ लोग थाना नगर कोतवाली के मछली बाजार में किराए पर मकान लेकर रहते हैं। जहां ये लोग हिमाचल प्रदेश के जंगलों में से बेसकीमती लकड़ी चोरी करके लाते हैं। वन विभाग अधिकारीयों के मुताबिक़ यह लकड़ी काटना और इस्तेमाल करना पुरी तरह प्रतिबंधित हैं। बावजूद इसके नेपाल के रहने वाले ये लोग वन विभाग की आँखो में धूल झोंक कर चोरी छिपे बड़ी संख्या में काट कर सहारनपुर ले आते हैं। Saharanpur News
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, नेपाल और चीन के कुछ लोग इंडिया से कीमती लकड़ी (मेपल ट्री) की तस्करी करते हैं। हिमाचल प्रदेश से वन विभाग की टीम और सहारनपुर थाना सिटी कोतवाली की पुलिस ने एक मकान पर छापा मार कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कीमती लकड़ियों का एक जखीरा पकड़ा गया है। ये लोग इस कीमती लकड़ी को भारत से तस्करी कर चीन में बेचते थे। जहां इन्हे इस लकड़ी के कटोरों की कीमत लाखो रूपये में मिलती थी। Saharanpur News
Saharanpur News
पुलिस के मुताबिक़ आरोपियों के पास से करोड़ों रुपए की लकड़ी बरामद हुई है। लकड़ी को बर्तनों की सेप में बनाया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं वहीं 10 लाख के करीब कैश बरामद होना भी बताया जा रहा है। इस लकड़ी को चीन में भारी कीमतों में बेचा जाता है। चीन के लोग इस लकड़ी के माध्यम से पूजा करते हैं। इसका कोई धार्मिक महत्व भी बताया जा रहा है। Saharanpur News
ये भी पढ़िए …  भगोड़ा घोषित की अभिनेत्री जयाप्रदा, 4 महीने 7 NBW होने पर कोर्ट में नहीं हुई पेश, बीपी-शुगर बढ़ने का बना रही बहान

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, मेपल ट्री की तस्करी के लिए एक बहुत बड़ा ग्रुप काम करता है। हिमाचल प्रदेश में 8 दिन पहले इसी लकड़ी की तस्करी के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हीं की सूचना पर हिमाचल वन विभाग की टीम सहारनपुर पहुंची थी। थाना सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। Saharanpur News

Similar Posts