Karni Sena President Murdered Daylight : करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिन दहाड़े ह्त्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित स्वामी ने ली हत्या की जिम्मेदारी
Published By Roshan Lal Saini
Karni Sena President Murdered Daylight : राजस्थान की राजधानी जयपुर से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चार बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उनके गनमैन समेत तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। आनन फानन में सुखदेव सिंह और उनके गनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत हो गई, जबकि उनके गनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, फायरिंग और हत्या की इस घटना के बाद अब शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
![Karni Sena President Murdered In Daylight](https://news14today.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-05-at-17.31.57-1.jpeg)
आपको बता दें कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार को श्याम नगर स्थित घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान चार युवक उनके घर में आये और समाज की मदद के बहाने बात करने लगे। जैसे ही करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उनकी बात ध्यान से सुनने लगे तो बदमाशों ने मौका देखकर धोखे से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह के साथ उनके गनमैन नरेंद्र को भी गोली मारी है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर थाना श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की पड़ताल में जुट गई है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना है।बताया जा रहा है कि लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पहले भी सुखदेव सिंह को धमकी दी थी। तब मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया था। Karni Sena President Murdered Daylight
![Karni Sena President Murdered In Daylight](https://news14today.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-05-at-18.00.59.jpeg)
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल के शव को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद गोगामेड़ी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था। सुखदेव सिंह उस समय भी सुर्ख़ियों में आये थे जब फिल्म पद्मावती के शूटिंग के दौरान प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली को उन्होंने उन्हीं के सेट पर जाकर थप्पड़ झड़ दिया था। सुखदेव सिंह ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ निरंतर मोर्चा खोलकर पूरे देश में इसका विरोध किया था। जिसका नतीजा यह निकला था कि फिल्म निर्माता को फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत रखना पड़ा और उसमें से कई दृश्यों को भी हटाना पड़ा। इसके बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समाज में युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध चेहरा बन गए। Karni Sena President Murdered Daylight