UP Politics News

UP Political News : सपा ने जारी की 16 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची, मैनपुरी से डिम्पल यादव को बनाया प्रत्याशी 

UP Political News : सपा ने जारी की 16 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची, मैनपुरी से डिम्पल यादव को बनाया प्रत्याशी

Published By AniL Katariya
UP Political News : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनितिक दलों ने जहां वोटों के जोड़तोड़ शुरू कर दिए हैं वहीं चुनाव के लिए लोकसभा प्रत्याशियों की सूचि भी तैयार कर ली है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मैनपुरी से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
UP Politics News
लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर वे सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें कटेहरी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वे चुनाव जीतकर विधायक भी बने। विधायक रहते अब सपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी अधिकृत तौर पर घोषित किया है। बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके लालजी टांडा सीट से भी विधायक रह चुके हैं। UP Political News
लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी पिछले कुछ समय से काफी सक्रिय नजर आ रही है। अभी कुछ दिन पहले ही  पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा था कि उत्तर प्रदेश में ‘INDIA’ में सीट बंटवारे को लेकर सहमति गई है। लोकसभा की 11 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि सपा को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। सूत्रों की माने तो कांग्रेस 20 सीटों की मांग कर रही है। UP Political News
ये भी पढ़िए … लोकसभा चुनाव में अकेला चलेगा बसपा का हाथी, मायावती नहीं करेगी गठबंधन, जन्मदिन पर कर दिया ऐलान
UP Politics News

पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) सरकार का नारा बुलंद करने वाली सपा अगड़ों को भी जोड़ने की मुहिम शुरू करने जा रही है। समाजवादियों की रणनीति है कि पीडीए को उनके अधिकार दिलाएंगे, पर किसी का भी साथ लेने से कोई परहेज नहीं है। यही वजह है कि क्षत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य और कायस्थ समाज के बीच पैठ बढ़ाने की योजना पर भी पार्टी काम कर रही है। UP Political News

जानिये किसको किस सीट पर बनाया प्रत्याशी -
1,  संभल से शफिकुर्ररहमान बर्क
2,  फिरोजबाद से अक्षय यादव
3,  मैनपुरी से डिंपल यादव
4,  एटा से देवेश शाक्य
5,  बंदायू से धर्मेंद्र यादव
6,  खीरी से उत्कर्ष वर्मा
7,  धौरहरा से आनंद भदौरिया
8,  उन्नाव से अन्नु टंडन
9,  लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
10, फर्रुखाबाद से डॉ नवल किशोर शाक्य
11, अकबरपुर से राजाराम पाल
12, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
13, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
14 अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा
15, बस्ती राम प्रसाद चौधरी
16, गोरखपुर से काजल निषाद को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।

Similar Posts