Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya

Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya : कोरियर से भी नहीं मिला अखिलेश यादव को अयोध्या का निमंत्रण, बोले भगवान श्रीराम के नाम पर हमें ना करें अपमानित

Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya : कोरियर से भी नहीं मिला अखिलेश यादव को अयोध्या का निमंत्रण, बोले भगवान श्रीराम के नाम पर हमें ना करें अपमानित

Published By Anil Katariya

Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समूची अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया हुआ है। हजारों मेहमानों को निमत्रंत्र भेजे गए हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन जहां 10 हजार से ज्यादा VIP पहुंच रहे हैं तो देश विदेश से लाखों श्रदालुओं के पहुंचने भी संभावना जताई जा रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या से आये निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अभी तक राम अंदिर समिति का निमंत्रण ही नहीं मिला है।

हालांकि समिति की ओर से सपा प्रमुख को कोरियर के माध्यम से निमंत्रण पत्र भेजने का दावा किया जा रहा है। निमंत्रण ना मिलने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक मुझे कोई निमंत्रण नही मिला है और भगवान श्री राम के नाम पर हमें अपमानित न करें।

Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya

ये भी पढ़िए …  रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से चार शंकराचार्यों ने किया किनारा, बोले अधबने मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा

आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। जिसके लिए एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पीएम मोदी पहुँच रहे हैं। समारोह में देश भर से बड़ी संख्या में VIP को भी आमत्रित किया गया है। राम मंदिर समिति की ओर से हजारों मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। लेकिन हैरत की बात ये है कि अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को समारोह का निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। समिति का दावा है कि सपा अध्यक्ष को कोरियर के माध्यम से निमंत्रण भेजा गया है। Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya

ये भी देखिये… 

 

जिसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे पता चला है कि “मेरे लिए 22 जनवरी का निमंत्रण कोरियर के माध्यम से भेजा गया। लेकिन यह कोरियर मुझे आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। मीडिया के लोग ही मुझे भेजे गए कूरियर की रसीद उपलब्ध करवा दें। अयोध्या मंदिर में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों को जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि दुनिया में सभी जगह हर ढांचे को बनाने में इस बात का विशेष ख्याल रखा जाता है।” Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya

ये भी देखिये…  LAZ KRISHAN GANDHI II राम मंदिर के लिए लाठियां खाने वाले ने सुनाया अपना दर्द

अखिलेश यादव ने आगे यह भी कहा कि “जिस तरह से निमंत्रण की खबर चलाई जा रही है। उससे मुझे अपमानित किया जा रहा है। ठीक उसी तरह से जैसे मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोकर अपमानित किया गया था। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कृपा भगवान श्री राम के नाम पर हमें अपमानित न करें। आपके द्वारा भेजा गया मुझे कोई निमंत्रण नही मिला। कोई कोरियर भी नहीं आया। न घर पर न ऑफिस में।” Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya

ये भी पढ़िए …  11 दिन के अनुष्ठान कर रहे PM मोदी, बोले- अपनी भावनाओं को शब्दों में कहना मुश्किल

अखिलेश ने कहा कि “अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिये लाई गई है। इंडिया गठबंधन सीट शेयरिंग में रामगोपाल यादव हैं। 2019 व 2022 चुनाव  का आंकड़ा हम लोगों के सामने है। अखिलेश यादव ने कहा कि कम ही ऐसे लोग हैं, जिनसे लोगों ने प्रेरणा ली है। विवेकानंद इन्हीं लोगों में शामिल थे। उन्होंने शिकागों में जो भाषण दिया। उसमें भारत व उस संस्कृति की बात थी। उन्होंने गरीब की सेवा का मंत्र दिया। भाजपा का रास्ता वह नहीं है जो विवेकानंद ने दिया।” Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya

उन्होंने कहा कि “नौकरियों का रास्ता आगे के लिए खत्म किया जा रहा है। पीडीए सपा व समाजवाद को दिशा देंगे। खुद आर्मी चीफ ने कहा कि 27 तक एक लाख सेना कम हो जाएगी। अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिये लाई गई है। पहले सेना में पीडीए की भर्ती होती थी। इवेंट के जरिये सरकार जनता का ध्यान भटक गया।” Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya

Similar Posts