UP Political News

UP Political News : राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया मतदान, तोहफे में मिल रहा मंत्री पद

UP Political News : राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया मतदान, अब रालोद विधायक अनिल कुमार को मिल रहा मंत्री पद

Published By Roshan Lal Saini

UP Political News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पार्ट 2.0 में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। जिसमें एनडीए के साथ आई राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की सहमति पर मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा सीट से विधायक अनिल कुमार के नाम पर फाइनल मुहर लग गई है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार योगी केबिनेट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अनिल कुमार मंत्रिमंडल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। UP Political News

UP Political News

ये भी पढ़िए …  हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव नहीं लगाना चाहती बीजेपी, राघव लखनपाल शर्मा के टिकट संशय बरकरार

आपको बता दें कि पुरकाज से मौजूदा विधायक अनिल कुमार तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले अनिल कुमार 2007 में बहुजन समाज पार्टी टिकट पर चरथावल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। जिसके बाद परिसीमन में पुरकाजी विधानसभा सीट का गठन हुआ और 2012 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से ही अनिल कुमार दोबारा विधायक चुने गए। लेकिन मोदी लहर के चलते 2017 में भाजपा के प्रमोद ऊंटवाल से चुनाव हार गए थे। UP Political News

ये भी देखिये … 

ये भी देखिये … मोदी के हमशक्ल ने बोल दी नरेंद्र मोदी पर बड़ी बात

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अनिल कुमार ने बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद अनिल कुमार सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। अनिल कुमार ने सपा की सदस्यता ग्रहण की और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, सपा और रालोद गठबंधन होने पर रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ना पड़ा। इस दौरान अनिल कुमार प्रत्याशी समाजवादी पार्टी की स्कीम के तहत रालोद का टिकट पाने में कामयाब रहे। पुरकाजी सुरक्षित विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक बन गए। UP Political News

ये भी पढ़िए …  लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम को लेकर छिड़ी जंग, विपक्षी दल बैल्ट पेपर से चुनाव कराने की कर रहे मांग

बता दें कि अनिल कुमार मूल रूप से जनपद सहारनपुर के गांव अहलावलपुर के रहने वाले हैं। वे दो दशक से मुजफ्फरनगर में ही रह रहे हैं। हाल ही में भाजपा रालोद गठबंधन की घोषणा के पहले ही हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मतदान करने के बाद अनिल कुमार को मंत्री पद से नवाजा जा रहा है। इससे पहले बुढ़ाना विधानसभा सीट से तीसरी बार के विधायक राजपाल बालियान जो रालोद के नेता विधानमंडल दल के नाम की चर्चा चल रही थी जिस् पर आज विराम लग गया। UP Political News

ये भी देखिये ...  धर्म सिंह सैनी को ED- CBI का डर, इसलिए बीजेपी में जाना मजबूरी

WWW.NEWS14TODAY.COM 

Similar Posts