CM Yogi Will Be Punished Three DM

Nikay Chunav CM Yogi: सहारनपुर निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे सीएम योगी, सहारनपुर से ही क्यों चुनावी शंखनाद करते हैं भाजपाई ?

Nikay Chunav CM Yogi : सोमवार को सहारनपुर निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे सीएम योगी, सहारनपुर से ही क्यों चुनावी शंखनाद करते हैं भाजपाई ?

Publish By Roshan Lal Saini
Nikay Chunav CM Yogi सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव जोर पकड़ने लगा है। जहां सभी दलों के नेता अपने अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मां शाकंभरी देवी की धरती से नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद करने सहारनपुर आ  रहे हैं। सीएम योगी 24 अप्रैल यानि सोमवार को सहारनपुर में चुनावी को संबोधित करेंगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर जहां जिला प्रशासन सतर्क हो गया है वहीं भाजपा नेता तैयारियों में जुट गए हैं। जिसके चलते जनता रोड के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर चुनावी जनसभा तैयारी की जा रह है।

सहारनपुर से करेंगे चुनावी शंखनाद

आपको बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। सीएम योगी सहारनपुर से न सिर्फ चुनावी शंखनाद करेंगे बल्कि मतदाताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे। 2023 के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी की यह पहली जनसभा होगी। जहां से सीएम योगी (CM YOGI) नगर निगम समेत 11 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार करेंगे।

मां शाकंभरी देवी की धरती से होगा चुनावी शंखनाद

ख़ास बात ये है भारतीय जनता पार्टी सिध्दपीठ मां शाकंभरी देवी की धरती से ही हर चुनाव का शंखनाद करती है। बीजेपी नेताओं का ही सीएम् योगी और केंद्रीय नेताओं का ऐसा विश्वास है की सहारनपुर की धरती से चुनाव का आगाज करने से उनकी पार्टी के प्रत्याशियों की विजयी होती है। यही वजह है कि शुक्रवार शाम को सीएम योगी के सहारनपुर (Saharanpur) दौरे का मौखिक रूप से कार्यक्रम आ गया है। वह भाजपा के महापौर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री सहारनपुर में करेंगे जनसभा सबोधित

शुक्रवार की शाम महापौर प्रत्याशी चुनावी कार्यलय पर भाजपा संगठन की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिले के दोनों राजयमंत्री जशवंत सैनी, कुंवर बृजेश सिंह और सभी विधायकों समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।  हुई है।
 भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री का मौखिक कार्यक्रम आया है। सोमवार 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री सहारनपुर में जनसभा सबोधित करने आ रहे हैं। शनिवार को मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी मिल आ जाएगा। सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में सीएम आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा  रहा है। Nikay Chunav CM Yogi

Similar Posts