Slit Wife Throat And Hanged Herself

One Dead Many Injured Road Accident : दिन निकलते ही तेज रफ्तार ने ढाया कहर, ऑटो और पिकअप की टक्कर में 1 कई मौत कई घायल

One Dead Many Injured Road Accident : दिन निकलते ही तेज रफ्तार ने ढाया कहर, ऑटो और पिकअप की टक्कर में 1 कई मौत कई घायल

Published By Roshan Lal Saini

One Dead Many Injured Road Accident सहारनपुर : पश्चमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में वीरवार की सुबह दिन निकलते ही दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के चलते ऑटो और पिक अप गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

One Dead Many Injured Road Accident

ये भी देखिये…  SUKHDEV SINGH की हत्या के बाद चंद्रशेखर को क्यों सताने लगा अपनी हत्या का डर

हादसे की सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। थाना नागल इलाके में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा सड़क हादसा हुआ है।

ये भी पढ़िए …  बम से पीतल निकालते वक्त हुआ ब्लास्ट, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, भैंस घायल

One Dead Many Injured Road Accident
आपको बता दें कि वीरवार की सुबह सवेरे थाना नागल इलाके के गांव भाटखेड़ी के गठबंधन पैलेस के पास तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयंकर हुई कि आवाज सुनकर आसपास को लोग घबरा गए। राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। One Dead Many Injured Road Accident

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों के मलबे में फंसे घायलों को बामुश्किल बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयंकर थी कि वाहनों के भी परखच्चे उड़ गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों औऱ आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। One Dead Many Injured Road Accident

ये भी पढ़िए …  सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ़्तार डम्पर से कुचल कर 2 छात्रों समेत 3 कई मौत, कई घायल

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सुबह सवेरे एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच कराई जा रही है। One Dead Many Injured Road Accident

ये भी पढ़िए … मॉकड्रिल : सहारनपुर की पेपर मिल में क्लोरीन गैस रिसाव, 5 वर्करों के फंसने की संभावना, NDRF ने किया मॉकड्रिल 

 

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts