NDRF Did Mock Drill

NDRF Did Mock Drill मॉकड्रिल : सहारनपुर की पेपर मिल में क्लोरीन गैस रिसाव, 5 वर्करों के फंसने की संभावना, NDRF ने किया मॉकड्रिल 

NDRF Did Mock Drill मॉकड्रिल : सहारनपुर की पेपर मिल में क्लोरीन गैस रिसाव, 5 वर्करों के फंसने की संभावना, NDRF ने किया मॉकड्रिल

Published By Roshan Lal Saini

NDRF Did Mock Drill सहारनपुर : सहारनपुर की स्टार पेपर मिल में क्लोरीन गैस का रिसाव होने की सुचना से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे वर्कर मैन गेट से निकलकर बाहर आ गए। लेकिन इसी बीच 5 वर्कर फैक्ट्री में फंसे रह गए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। क्लोरीन गैस को काबू पानी के लिए प्रयास किया। लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम ने आकर क्लोरीन गैस पर काबू पाया और फंसे हुए वर्करों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की जान में जान तब आई जब उन्हें पता चला कि यह तो मॉकड्रिल है।

ये भी पढ़िए … गर्भ में पल रहे 26 सप्ताह के शिशु को दुनिया में आने की मिली अनुमति, SC ने महिला की याचिका की ख़ारिज

NDRF Did Mock Drill

थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्टार पेपर मिल में अचानक से क्लोरीन गैस का चेंबर लीक होने लगा। चेंबर के लीक होने के बाद वर्करों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के अधिकारियों और वर्करों ने लीक गैस को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह गैस का रिसाव नहीं रोक सके। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग को फोन किया गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने भी क्लोरीन गैस का रिसाव रोकने की कोशिश की। लेकिन जब रिसाव नहीं रुका और गैस ज्यादा फैलने लगी तो फैक्ट्री के अधिकारियों और वर्करों में भगदड़ मच गई। NDRF Did Mock Drill

ये भी पढ़िए … साबुन फैक्ट्री में हुआ धमाका, पांच की मौत, दर्जनों घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

NDRF Did Mock Drill

भगदड़ के दौरान कई वर्करों को चोट भी आई। हालांकि सभी वर्कर फैक्ट्री के मैन गेट पर आ गए। लेकिन इस दौरान 5 वर्कर फैक्ट्री में फंसे रह गए। जिसके बाद एनडीआरएफ गाजियाबाद को सूचना दी गई। वह भी करीब तीन घंटे में सहारनपुर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने पहले फंसे हुए 5 वर्करों को बाहर निकाला और बाद में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस का रिसाव रोक पाए। हालांकि इससे पहले आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई थी। सभी लोग सड़कों पर आ गए थे। लेकिन जब बाद में पता चला कि यह तो एक मॉकड्रिल है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने घर चले गए। NDRF Did Mock Drill

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts