Loksabha Election
भाजपा हाथरस लोकसभा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि

Loksabha Election Hathras : हाथरस लोकसभा सीट का संग्राम, किसने किसके बिगाड़े समीकरण

Loksabha Election Hathras : हाथरस लोकसभा सीट का संग्राम, किसने किसके बिगाड़े समीकरण

Published By Anil Katariya
Loksabha Election Hathras : लोकसभा चुनाव चुनाव की सर गर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर सभी दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। हाथरस लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर 1991 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी का ही कब्ज़ा रहा है 1996 से लेकर 2004 तक भाजपा के प्रत्याशी किशन लाल दिलेर काबिज रहे । उनके निधन के बाद 2009 में यह सीट भाजपा-रालोद गठबंधन के चलते रालोद के खाते में चली गई थी। जिस पर रालोद प्रत्याशी सारिका सिंह बधेल विजयी होकर सांसद बनी।
2014 में भाजपा के टिकट पर राजेश दिवाकर चुनाव जीत कर सांसद चुने गए। वहीं 2019 में भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह दिलेर ने विजयी रथ को आगे बढ़ाया था। 2024 चुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। खेर विधानसभा से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अनुप प्रधान बाल्मिकी को प्रत्याशी बना कर मैदान में उतारा है।
Loksabha Election
भाजपा हाथरस लोकसभा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि
ये भी पढ़िए … भाजपा के खिलाफ लामबंद हुआ राजपूत समाज, महाकुंभ में भाजपा को हराने का किया एलान
हाथरस लोकसभा सीट पर चुनाव इसरे चरण में होना है। तीसरे चरण मतदान के लिए नामांकन 12 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस सीट पर कुल 19 लाख 30 हजार 297 मतदाता हैं। जिनमे से पुरूष 10,34,3,92 महिला 8,95,8,55 हैं। मतदान के लिए 1429 मतदान स्थल बनाये जाएंगे। हाथरस में 7 मई को मतदान होगा। हाथरस लोकसभा सीट आरक्षित सीट है। जिसके चलते इस सीट पर दिलचस्प चुनावी संग्राम होता रहा है। इस बार भी यहां INDI गठबंधन प्रत्याशी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। हाथरस लोकसभा सीट के अंतर्गत हाथरस जिले की हाथरस ,सादाबाद व सिकंदराराऊ और अलीगढ जिले की इगलास व छर्रा विधानसभा सीटें आती है। Loksabha Election Hathras
इन पांचो विधानसभा सीटों पर रालोद से गठबंधन होने के बाद NDA के विधायक हैं। 
1 – हाथरस विधानसभा – हाथरस – विधायक भाजपा अंजुला सिंह माहौर।
2 – सिकंदराराऊ विधानसभा – हाथरस – विधायक भाजपा वीरेन्द्र सिंह राणा ।
3 – सादाबाद विधानसभा – हाथरस – विधायक आरएलडी प्रदीप चौधरी ।
4 – इगलास विधानसभा – अलीगढ़ – विधायक भाजपा राजकुमार सहयोगी ।
5 – छर्रा विधानसभा – अलीगढ़ – भाजपा विधायक रवेंद्र पाल सिंह।
हाथरस लोकसभा सीट पर कुल 19,30,297 मतदाता हैं। इस सीट सवर्ण मतदाताओं ब्राह्मण, वैश्य,जाट, ठाकुर मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है।और इन जातियों का जो राजनैतिक झुकाव है वह बीजेपी की इस सीट पर दावेदारी को मजबूत करता है। Loksabha Election Hathras
क्या कहते हैं जातिगत आकंड़े ?
ब्राह्मण – 215410
ठाकुर, 223810
जाट, -217218
जाटव, 273280
मुस्लिम 207819
वैश्य — 120000
कुशवाह 155000
धोबी। 55000
बघेल 116380
यादव 109164
कोरी 59792
बाल्मीकि 70984
खटीक 20320
अन्य जाति -80000
2019  हाथरस लोकसभा प्रत्याशी
◆भाजपा से – राजवीर सिंह दिलेर विजयी – 6,79,7,99 वोट मिले
◆ सपा/बसपा/सपा/आरएलडी से – रामजीलाल सुमन – 4,22,5,88 वोट मिले
◆ कॉंग्रेस से तिरलोकी राम को – 23715 वोट मिले
ये भी देखिये … 

2024  हाथरस लोकसभा के मुख्य 3 उम्मीदवार

● भाजपा से आ अनुप प्रधान बाल्मिकी खेर विधायक राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
● सपा से जसवीर सिंह बाल्मिकी सहारनपुर सपा कार्यकता
● बसपा से हेमबाबू धनगर आगरा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बसपा कार्यकर्ताइसे हाथरस के लोगों का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि इस सीट पर पहले तो बहारी प्रत्याशी चुनाव लड़ते रहे है। भूल से किसी स्थानीय को टिकिट मिल भी गई तो वह चुनाव जितने के बाद यंहा रहा नहीं। यदि यू कहा जाये कि यंहा कि जनता पर सांसद थोपा जाता रहा है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस संसदीय क्षेत्र में हाथरस तीन हाथरस सिकंदराराऊ तथा सादाबाद विधानसभा सीट व अलीगढ जिले की इगलास और छर्रा विधान सभा सीट सामिल है।
इस सीट पर 1952 से लेकर 1971 के चुनाव तक कांग्रेश मजबूत स्थिति में रही। 1977 से 1989 तक मिश्रित परिणाम आए। 1991 में आई रामलहर के बाद से लेकर 2004 तक लगातार पांच चुनाव बीजेपी ने जीते है। 2009 के चुनाव में बीजेपी के समर्थन से राष्ट्रिय लोकदल से सारिका सिंह कब्ज़ा रहा। रालोद कि सारिका सिंह चुनाव तो जीती लेकिन वो चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में नहीं रही। Loksabha Election Hathras
2014 में फिर सीट भाजपा के खाते में आई और राजेश दिवाकर को बड़े अंतर से जीत मिली, लेकिन इन्होंने भी वही किया, विजयी रथ पर सवार होकर जनता को भूल गए। 2019 में इनकी टिकिट कटी और हाथरस लोकसभा की इगलास विधानसभा से विधायक राजवीर दिलेर को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने सपा, बसपा, आरएलडी गठबंधन से चुनाव मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन को बड़े अंतर से हरा कर जीत का परचम लहराया। बड़ी जीत के बाद इनका भी हाल यही रहा जनता से दूरी, और जनता के द्वारा इनका बिरोध। Loksabha Election Hathras
भाजपा ने 2024 में फिर प्रत्याशी को बदल दिया, अलीगढ़ खेर विधानसभा से विधायक और राज्यमंत्री अनुप बाल्मिकी को प्रत्याशी बनाया है। सुरक्षित सीट से टिकिट पाने में कामयावी हासिल जरूर कर ली है। लेकिन वादो के नाम पर हाथरस के लोगों को छला गया है। यंहा उद्योग धन्दों को स्थापित करने कि घोषणाएं कई बार हुई है लेकिन आज तक उन पर अमल नहीं हुआ है। यंहा प्रतयाशी राष्ट्रिय मुद्दो और जातिगत आधार पर जीतते रहै है। वंही वर्त्तमान सांसद राजवीर सिंह दिलेर पर लोगों का आरोप है कि हमने उन्हे कभी देखा ही नहीं है। Loksabha Election Hathras

Similar Posts