Dehli Political News

Dehli Political News : भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के साथ लगी CM केजरीवाल की तस्वीर, सवाल उठने पर AAP ने दिया चौकाने वाला जवाब

Dehli Political News : भगत सिंह और भीम राव अंबेडकर के साथ लगी CM केजरीवाल की तस्वीर, सवाल उठने पर AAP ने दिया चौकाने वाला जवाब

Published By Roshan Lal Saini

Dehli Political News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तस्वीर शहीद ए आजम भगत सिंह और संविधान रचयिता डॉ.भीम राव अंबेडकर के साथ दिखना जहां आम आदमी पार्टी के लिए आलोचना का सबब बना हुआ है वहीं भाजपा को बैठे बिठाये एक और नया मुद्दा मिल गया है।

Dehli Political News

सुनीता केजरीवाल के वीडियो ब्रीफिंग के दौरान पीछे दीवार पर शहीद भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीर के बीच सीएम केजरीवाल की तस्वीर नजर आई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना हो रही है। जिसको लेकर मंत्री आतिशी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि “अरविन्द केजरीवाल आज बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी तस्वीर इस बात का सबूत है।” Dehli Political News

ये भी देखिये …
BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने वीडियो ब्रीफिंग की थी। जिस जगह सुनीता केजरीवाल बैठी थी वहां उनके पीछे दीवार पर शहीद ए आज़म भगत सिंह और संविधान रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगी थी। ख़ास बात ये है कि महापुरुषों की तस्वीरों के बीच में सीएम अरविंद केजरीवाल की फोटो लगी हुई थी। Dehli Political News

जैसे ही सुनीता केजरीवाल का वीडियो ब्रीफिंग मीडिया संस्थानों के पास पहुंचा तो खबर चलते ही बीजेपी को नया मुद्दा मिल गया। तस्वीर में अरविन्द केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। बीजेपी ने इसकी आलोचना की और कहा कि केजरीवाल को भगत सिंह और अंबेडकर की बराबरी में नहीं लगाना चाहिए। Dehli Political News

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बढ़ रहा AAP का वोट बैंक, बीजेपी को हराने की तैयारी पूरी

वहीं इस पर आप की प्रतिक्रिया सामने आई है। AAP नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आलोचना का करारा जवाब देते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल आज बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी तस्वीर इस बात का सबूत है। मंत्री आतिशी ने कहा, “केंद्र की बीजेपी सरकार ने झूठे आरोप में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।” Dehli Political News

ये भी पढ़िए …  CM केजरीवाल अंदर और संजय सिंह बाहर, इसे सियासत कहे या षड्यंत्र ?

मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आज भाजपा की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी तस्वीर इस बात का सबूत है। यह हमें याद दिलाने के लिए है कि आज भाजपा के खिलाफ जो संघर्ष चल रहा है, वह किसी स्वतंत्रता संग्राम से कम नहीं है। एक समय था, जब देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ लड़ती थी। आज ऐसा समय है जब हमें भाजपा की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करना है और अरविंद केजरीवाल वही कर रहे हैं।” Dehli Political News

ये भी पढ़िए …  दिल्ली-NCR से बाहर नहीं जा पाएंगे AAP सांसद संजय सिंह, शराब घोटाले पर नहीं करेंगे बयानबाजी

WWW.NEWS14TODAY.COM 

Similar Posts