Beef Party in Father's Death

Beef Party in Father’s Death : पिता के इंतकाल के बाद गौकशी कर दी दावत, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Beef Party in Father’s Death : पिता के इंतकाल के बाद गौकशी कर दी दावत, चार अभियुक्त गिरफ्तार 

Published By Roshan Lal Saini
The Beef Party in Father’s Death सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को गौकशी के अनोखे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने पिता के इंतकाल के बाद मृतभोज के लिए गौकशी करने वाले युवक समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जबकि गौकशी के चार आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक़ पकडे गए आरोपियों ने मृत्यु भोज में दावत देने के लिए बेहसहारा गाय को काट कर बिरयानी बनाई थी। पुलिस के मुताबिक़ गांव के बाहर गाय के कंकाल मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Beef Party in Father's Death
अनोखी गौकशी का यह मामला थाना बेहट इलाके के गांव शेखपुरा का है। जहां 8 अगस्त को थाना बेहट इलाके के गांव शेखपुरा निवासी नफीस के पिता अफजाल का इंतकाल हो गया था। इस्लाम में मुस्लिम के इंतकाल के बाद परम्परा है कि मृतक के परिवार की ओर से मईयत में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए नॉनवेज बिरयानी खिलाई जाती है। लेकिन पिता की मौत के बाद नफीस के पास इतना बजट नहीं था कि वह सभी मेहमानों के लिए मंहगे गोस्त की बिरयानी की व्यवस्था कर सके। जिसके चलते नफीस ने अपने चचेरे भाई अताउर्रहमान को सस्ते मीट का इंतजाम करने के लिए कहा था। Beef Party in Father’s Death
Beef Party in Father's Death
मामले की जानकारी देते एसपी देहात सागर जैन
पुलिस में हिरासत में आये जिसके बाद नफीस और अफजाल ने बताया कि उन्होंने गांव में घूम रही बेहसहारा गाय को पकड़ लिया और उस गाय को काटकर सभी मेहमानों की दावत की थी। उन्होंने गाय का कंकाल बोरे में बंद कर गांव के बाहर फेंक दिया था। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वे पकडे जाएंगे। Beef Party in Father’s Death
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना बेहट पुलिस को मुखबिर की सुचना पर गांव शेखपुरा के बाहर जंगल से बोरे में गाय का कंकाल को बरामद कर लिया। पुलिस ने कंकाल की जांच कराई तो जांच में कंकाल गाय का निकला। जिसके बाद थाना बेहट पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। गौकशी करने वालों में मुंतजीर, मुकीम, नफीस और अताउर्रहमान, बुद्धन, इरशाद, अमजद, फरमान का नाम सामने आया। Beef Party in Father’s Death
जिसके बाद बेहट पुलिस ने गांव में दबिश देकर मुंतजीर, मुकीम, नफीस और अताउर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बुद्धन, इरशाद, अमजद और फरमान फरार हो गए। पुलिस गौकशी के चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि गाय को पकड़कर बुद्धन के घेर में ले जाकर काटा गया था। यहीं से नफीस ने गाय का मांस अपने घर भेज दिया। जहां गाय के मांस से खाना बनाया गया और गाय के कंकाल और खाल को बोरे में बंद कर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कुल्हाड़ी, तीन छुरे, एक लकड़ी का गट्‌टा, एक रस्सा और एक बाइक बरामद कर ली है। पकडे गए चरों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं। Beef Party in Father’s Death

Similar Posts