SP Dimple Yadav

SP Dimple Yadav : मैनपुरी सीट पर डिम्पल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश यादव ने जीत का किया दावा 

SP Dimple Yadav : मैनपुरी सीट पर डिम्पल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश यादव ने जीत का किया दावा

Publieshed By Roshan Lal Saini

SP Dimple Yadav : मैनपुरी सीट पर डिम्पल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश यादव ने जीत का किया दावा : तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जा रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिम्पल यादव ने मंगलवार को सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। डिम्पल यादव पहले से ही मैनपुरी सीट से सांसद हैं। इस दौरान डिम्पल यादव के साथ उनके पति सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव और चाचा ससुर शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।

SP Dimple Yadav

ये भी पढ़िए …  सहारनपुर में मतदान से पहले बसपा को बड़ा झटका, दलित नेता के भाजपा में शामिल होते ही बदल गए सियासी समीकरण

जिला मुख्यालय पहुँचने से पहले डिंपल यादव ने सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मैनपुरी मुख्यालय में रिटर्निंग ऑफिस में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। पत्नी का नामांकन भरने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में डिम्पल यादव को जीताना ही स्व. नेता जी को मैनपुरी की जनता की ओर से सच्ची श्रदांजलि होगी। SP Dimple Yadav

ये भी देखिये …  बसपा प्रत्याशी बोले मेरे साथ भाजपा ने कर दिया खेला

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट पर इस बार चुनावी घमासान चर्चा का विषय बना हुआ है। लोकसभा चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट पर जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी मौजूदा सांसद डिम्पल यादव चुनाव मैदान में हैं तो वहीं भाजपा से योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ताल ठोंक रहे हैं। जबकि बसपा ने डिम्पल यादव के सामने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को चुनावी दंगल में उतार दिया है। जिसके बाद डिम्पल यादव के लिए चुनाव जीतना बड़ी चुनौती बन गया है। जबकि अखिलेश यादव मैनपुरी सीट पर डिम्पल यादव की जीत का दावा कर रहे हैं। SP Dimple Yadav

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  दलित-मुस्लिम गठजोड़ मजबूत कर गई मायावती, कांग्रेस-भाजपा को बताया दलित विरोधी

लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और वर्तमान सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव मैनपुरी जिला निर्वाचन कार्यलय पहुंची। जहां ड‍िंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखि‍ल क‍िया। नामांकन के दौरान डिम्पल यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव भी पहुंचे थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद डिम्पल यादव ने शत प्रतिशत अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद उनके परिवार पर बना हुआ है। उनके मुकाबले में कोई नहीं है। सभी दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। SP Dimple Yadav

ये भी देखिये …  हाथी के साथी नहीं रहे अब दलित, मायावती पर जमकर बरसे

सुबह सवेरे डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले अपने आवास पर नवरात्र के चलते दुर्गा अष्टमी पूजन किया और कन्या भोज भी कराया। घर से निकलते ही डिम्पल यादव परिवार के साथ पहले अपने गांव में पत्रक देवी के मंदिर गई जहां उन्होंने देवी माँ की पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा के बाद सीधे मैनपुरी निर्वाचन कार्यलय पहुंची। SP Dimple Yadav

ये भी पढ़िए … बसपा प्रत्याशी के भाई ने मदरसों को बंद करने की पीएम मोदी से की अपील, सेलिब्रिटी कमाल आर खान के भाई की बढ़ गई मुश्किलें

लोकसभा चुनाव के ल‍िए यूपी की 80 सीटों पर सात चरण में मतदान होगा। पहले चरण की 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरा चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, 5वें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और 7वें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। यूपी की मैनपुरी सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा, जिसके लिए 7 मई को मतदान होगा। SP Dimple Yadav

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

Similar Posts