Halal Certified Products

Halal Certified Products : यूपी में हलाल प्रमाणित उत्पादों के बैन पर जमीयत ने जताई नाराजगी, सीईओ बोले कोर्ट में जायेगा हलाल ट्रस्ट

Halal Certified Products : यूपी में हलाल प्रमाणित उत्पादों के बैन पर जमीयत ने जताई नाराजगी, सीईओ बोले कोर्ट में जायेगा हलाल ट्रस्ट

Published By Roshan Lal Saini

Halal Certified Products : उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाणित प्रोडक्ट बैन किये जाने के बाद अलग बहस छिड़ गई है। जहां विपक्षी दलों ने हलाल प्रमाणित प्रोडक्ट पर लगे प्रतिबंद पर राजनीति शुरू कर दी है वहीं जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट के सीईओ ने अदालत बकाया दरवाजा खटखटाने की बात कही है। सीईओ नियाज अहमद फारुकी ने कहा कि “हलाल ट्रस्ट में प्रमाणन प्रक्रिया भारत में निर्यात के उद्देश्यों और घरेलू वितरण दोनों के लिए निर्माताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप है। इस मुद्दे को लेकर जमीयत का यह ट्रस्ट कोर्ट जाएगा। जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट के सीईओ नियाज अहमद फारुकी ने कहा कि हलाल ट्रस्ट प्रमाणित उत्पादों की वैश्विक मांग तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय कंपनियों के लिए ऐसा प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य है।

Halal Certified Products

आपको बता दें कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले उत्तर प्रदेश में हलाल ट्रस्ट द्वारा प्रमाणित उत्पादों पर प्रतिबंद लगाया था। सीएम योगी ने साफ कहा था कि अब उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाणित उत्पाद नहीं बेचे जाएंगे। सीएम योगी के इस फैसले के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिन्द हलाल ट्रस्ट के सीईओ निजाज अहमद फारूकी ने न सिर्फ एतराज जताया है बल्कि सीएम योगी के इस फैसले का विरोध किया है। सीईओ मौलाना निजाज अहमद फारूकी ने कहा कि “हलाल ट्रस्ट उपभोक्ताओं को उन उत्पादों का उपयोग करने से बचाता है जो वे कई कारणों से नहीं चाहते हैं। Halal Certified Products

ये भी पढ़िए …  यूपी में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर लगेगा बैन, सीएम योगी ने दिखाई सख्ती

इसलिए यह प्रमाणन बाजार में आवश्यकता आधारित उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करता है।”उन्होंने कहा कि “हलाल प्रमाणीकरण हमारे देश को लाभ पहुंचाने वाली एक महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि है। सभी हलाल प्रमाणन निकायों को भारतीय गुणवत्ता परिषद के तहत प्रमाणन निकायों के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा पंजीकृत होना आवश्यक है, जोकि जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट ने हासिल किया हुआ है।” Halal Certified Products

निजाज अहमद फारूकी के मुताबिक “हलाल प्रमाणीकरण के खिलाफ झूठे दावों का प्रचार करने वाले कुछ व्यक्ति सीधे तौर पर राष्ट्रीय हितों को कमजोर कर रहे हैं। हलाल व्यापार 3.5 ट्रिलियन डॉलर के महत्वपूर्ण उद्योग के रूप में खड़ा है और भारत को विशेष रूप से ओआईसी देशों और दक्षिण पूर्व एशिया में हमारे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदारों के साथ, निर्यात और पर्यटन में इसके प्रचार से लाभ होता है।” Halal Certified Products

ये भी पढ़िए … बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ी बात बोल गए बीजेपी सांसद, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मौलाना निजाज अहमद फारूकी ने कहा कि “विश्वभर में जमीयत के हलाल प्रमाणित की मान्यता प्राप्त है। एपीडा (भारतीय कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) व दुनियाभर में भारतीय दूतावासों के साथ सहयोग करता है। हम वैश्विक बाजारों में भारतीय हलाल प्रमाणित उत्पादों को सक्रिय रुप से बढ़ावा मिल रहा  हैं। उनके ट्रस्ट के हलाल प्रमाण पत्रों को विश्वभर में विभिन्न सरकारों और अधिकारियों द्वारा विश्व स्तर पर मान्यता मिली हुई है। उन्होंने बताया कि हमारा ट्रस्ट विश्व हलाल खाद्य परिषद का सदस्य भी है। Halal Certified Products

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts