Minister Dinesh Khatik Sarsawa : सरसावा में बहन को भी नही जीता पाए राज्यमंत्री दिनेश खटीक, निर्दलीय प्रत्याशी से हार गई वर्षा मोगा

Minister Dinesh Khatik Sarsawa : सरसावा में बहन को भी नही जीता पाए राज्यमंत्री दिनेश खटीक, निर्दलीय प्रत्याशी से हार गई वर्षा मोगा

 

Published By Roshan Lal Saini

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में अजीबो गरीब परिणाम सामने आये हैं। नगरीय निकाय चुनाव में जहां कई राज घरानों के प्रत्याशिओं को हार का सामना करना पड़ा है वहीं कई मौजूदा मंत्री भी अपनी साख नहीं बचा पाए हैं। ऐसा ही वाक्य सहारनपुर के नगर पंचायत सरसावा में देखने को मिला। जहां नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव जल्द रही योगी सरकार में राज्यमंत्री एवं मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक दिनेश खटीक की बहन वर्षा मोगा की करारी हार हुई है। Minister Dinesh Khatik Sarsawa

Minister Dinesh Khatik Sarsawa
भाई दिनेश खटीक के साथ बीजेपी प्रत्याशी वर्षा मोगा

 

 

 

राज्य मंत्री की बहन को निर्दलीय प्रत्याशी कोमल पंवार ने करीब 2672 वोटों से हराया है। बीजेपी की वर्षा मोगा को 3408 वोट जबकि निर्दलीय कोमल पंवार के खाते में 6414 वट पड़े। हैरत की बात तो है कि बसपा प्रत्याशी शंकुतला देवी 3737 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही हैं। हैरत की बात तो ये है कि राज्य मंत्री दिनेश खटीक के बहनोई निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष हैं। Minister Dinesh Khatik Sarsawa

ये भी पढ़े … डॉ अजय कुमार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी से खदीजा मसूद को हराकर 8031 वोटों से जीत दर्ज़ की

आपको बता दें कि सरसावा नगर पालिका अध्यक्ष सीट को महिला के लिए आरक्षित किया गया था। योगी सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पार्टी नेताओं से सांठगांठ कर अपनी बहन वर्षा मोगा को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि इससे पहले मंत्री दिनेश खटीक के बहनोई बिजेंद्र मोगा सरसावा नगर पालिका में अध्यक्ष रह चुके हैं। महिला सीट आरक्षित हुई तो फिर से उसी परिवार को टिकट देना स्थानीय भाजपाइयों को भी नागवार गुजरा।

मंत्री की बहन वर्षा मोगा के पक्ष में प्रचार करते जनप्रतिनिधि

 

 

उन्होंने विरोध किया तो अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्काषित कर दिया गया। उन्हीं में से एक नेता ने अपनी पत्नी कोमल पंवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतार दिया। दिनेश खटीक ने अपनी बहन को जिताने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं को साथ लेकर प्रचार भी किया लेकिन चुनाव जिताने में नाकाम रहे। जबकि मंत्री की बहन को जिताने के लिए कई अन्य मंत्रियों और स्थानीय विधायकों ने भी प्रचार किया। Minister Dinesh Khatik Sarsawa

मंत्री की बहन वर्षा मोगा को निर्दलीय प्रत्याशी कोमल पंवार ने 2672 मतों से करारी हार का सामना करना पड़ा। कस्बा सरसावा में मंत्री दिनेश खटीक की बहन भाई की साख नही बचा पाई। जिससे कस्बा सरसावा में ही नही समूचे पश्चमी उत्तर प्रदेश में मंत्री की बहन की हार चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि मंत्री जी बहन को जिताने के लिए हर संभव हथकंडे अपना चुके थे। लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा में परिवारवाद सामने आने पर बागी हुए नेताओं की नाराजगी का खामियाजा भुगतना भी लाज़मी था। Minister Dinesh Khatik Sarsawa

Similar Posts