Kerala News

Kerala News : केरल में गूगल मैप की मदद से घूमने आए पर्यटकों की कार नदी में गिरी, बमुश्किल बची सबकी जान 

Kerala News : डिजिटल के दौर में अक्सर लोग गूगल मैप का सहारा ले रहे हैं। कई बार गूगल मैप की वजह से लोग मुसीबत में पड़ चुके हैं यानि रास्ता भटक जाते हैं। ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया है जहां गूगल मैप की मदद लेना केरल के कुरुप्पनथारा में कार सवारों को महंगा पड़ गया। गूगल मैप की गलत जानकारी से उनकी कार उफनती नदी में जा गिरी। जिससे कार में सवार महिला समेत चार लोगों की जान पर बन आई। जैसे तैसे चारों की जान तो बच गई लेकिन उनकी कार नदी में डूबने से खराब हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद तेज बहाव के बीच में फंसी कार को निकाल लिया है। हादसे के शिकार पर्यटक हैदराबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

Kerala News
फोटो – सोशल मिडिया 

आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात हैदराबाद से केरल घूमने गया एक ग्रुप अलप्पुझा की ओर जा रहा था। ग्रुप में एक महिला भी शामिल थी। सभी लोग केरल की भौगोलिक स्तिथि से पूरी तरह अनजान थे। जिसके चलते उन्होंने अपने मोबाइल फोन में गूगल मैप का सहारा लिया और गूगल द्वारा बताये गए रास्ते पर निकल पड़े। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी इलम नहीं था कि जिस रास्ते पर गूगल मैप ले जा रहा है वह रास्ता उन्हें उफनती नदी में ले जाएगा। जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार रात में उस रास्ते पर बारिश हो रही थी। महिला समेत चार लोग कार में सवार होकर अलप्पुझा की ओर जा रहे थे। Kerala News

बारिश की वजह से सड़कें पूरी तरह पानी में डूबी हुई थीं। ऊपर से रात के अँधेरे में रास्ता भटकने का खतरा अलग से बना हुआ था। क्योंकि कार सवार पर्यटक इस क्षेत्र के रास्तों से अनजान थे। यही वजह रही कि कार सवारों ने गूगल मैप का सहारा लिया और गूगल के बताये रास्ते पर चलते रहे। इसी बीच अचानक से उनकी कार उफनती नदी में जा गिरी। कार नदी में गिरते ही कार सवारों में चीख पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त गस्त कर रही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चारों की जान बच गई। जबकि उनकी कार पानी में डूब गई। Kerala News

कडुथुरूथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि “पर्यटकों की कार को कड़ी मशक्त के बाद निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि केरल में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। पिछले साल अक्तूबर महीने में केरल के कोच्चि में एक कार के नदी में गिरने से दो युवा डॉक्टरों की मौत हो गई थी। जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार वे लोग भी कार में जाते वक्त गूगल मैप की मदद लेकर ड्राइव कर रहे थे। गूगल की गलत जानकारी के चलते उनकी कार भी नदी में गिर गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद केरल पुलिस ने मानसून के मौसम में गूगल मैप का उपयोग करते वक्त सावधानी दिशा-निर्देश जारी किए थे। Kerala News

अनजान जगहों पर यात्रा करते समय मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप पर निर्भर रहते हैं। मगर हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना खतरे से खाली नहीं है। केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप की वजह से हुई घटनाओं के बाद NEWS14TODAY आपसे अपील करता है कि ऐसे में गूगल मैप पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए। खास कर बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप कहीं भी रास्ता भटक जाते हैं तो स्थानीय पुलिस विभाग के इमरजेंसी नंबर या फिर ट्रेफिक पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर फोन कर सकते हैं। Kerala News

Similar Posts