Married Woman Was Sacrificed For Dowry : दहेज़ की भेंट चढ़ गई एक ओर विवाहिता, सेल टैक्स में क्लर्क पति गिरफ्तार

Married Woman Was Sacrificed For Dowry : दहेज़ की भेंट चढ़ गई एक ओर विवाहिता, सेल टैक्स में क्लर्क पति गिरफ्तार

Published By Anil Katariya

Bareilly Crime News : बरेली में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। ससुराल वाले उसका शव निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आनन फानन में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि दहेज़ लोभी ससुरालियों ने उनकी बेटी को दहेज़ के लिए मार डाला। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू आकर दी है।

Married Woman Was Sacrificed For Dowry
मृतका आकांक्षा का फाइल PHOTO

आपको बता दें कि बरेली के थाना इज्जतनगर इलाके के रजत बिहार निवासी विवाहिता के पिता दिनेश कुमार मानसिक अस्पताल के कर्मचारी हैं। उन्होंने 2019 में अपनी बेटी 24 वर्षीय आकांक्षा की शादी थाना बारादरी इलाके के दुर्गा नगर निवासी जगदीश के बेटे अशोक के साथ धूम धाम से की थी। उस वक्त शादी में करीब 10 लाख रुपये  से ज्यादा खर्चा किया था। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सही चलता रहा लेकिन बाद में बावजूद अशोक और उसके परिजन दहेज को लेकर बेटी को परेशान करने लगे थे। जिसको लेकर कई बार पति अशोक ने आकांक्षा के साथ मारपीट भी कर चुके थे। Married Woman Was Sacrificed For Dowry

ये भी पढ़िए … शादी का प्रपोजल ठुकराने पर पूर्व गर्लफ्रेंड को ज़िंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि अशोक आए दिन आकांक्षा की पिटाई करता था। इसको लेकर दिनेश कुमार अपनी बेटी को समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया करते थे। दिनेश का आरोप है कि बेटी आकांक्षा को सास शांति, देवर प्रदीप, ननद गीता ने रविवार को गैस से जलाकर मार दिया। इसकी सूचना जब परिवार के लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। पता लगा कि निजी अस्पताल में भर्ती कराकर ससुराल वाले फरार हो गए। सोमवार सुबह इलाज के दौरान आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। Married Woman Was Sacrificed For Dowry

ये भी देखिये … मुसलमानों ने इमरान मसूद को धोया, मुस्लिम बोले दलित और मुस्लिम जहां 2024 का प्रधानमंत्री वहां

इसकी जानकारी दिनेश कुमार ने अपनी बारादरी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पति अशोक बरेली में ही सेल टैक्स में बाबू है। दिनेश के मुताबिक अशोक का एक भाई लखनऊ में कांस्टेबल है। आरोप है कि उसी के दम पर अशोक उन लोगों को धमकाता था कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। बारादरी थाना पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। Married Woman Was Sacrificed For Dowry

ये भी पढ़िए … अवैध संबंधो के शक में क़ातिल बना पति, पत्नी समेत 3 ससुरालियों को उतारा मौत घाट, हत्यारा दामाद गिरफ्तार

 

Similar Posts