UP Political News

UP Political News : सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे को नहीं बनी सहमति, अलग लग लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

UP Political News : सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे को नहीं बनी सहमति, अलग लग लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Published By Roshan Lal Saini

UP Political News : 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हारने के लिए विपक्षी दलों के महा गठबंधन को जोर का झटका धीरे से लगा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने से साफ़ इंकार कर दिया है। यानि अब सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा। सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। जिसके चलते अब दोनों पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ेंगी।

UP Political News

ये भी पढ़िए …  राज्य सभा चुनाव पर डिंपल यादव का बड़ा ब्यान, बीजेपी की निति और नियत पर उठाये सवाल

आपको बता दें कि सोमवार को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत कांग्रेस को 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया था। जबकि इससे पहले सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस हाईकमान को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। जिसके चलते दोनों दलों के बीच बयान बाजी शुरू हो गई थी।

सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला लिया। लेकिन कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। यही वजह है की दोनों पार्टियों के गठबंधन की गुंजाइश खत्म हो गई है।

UP Political News

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, महराजगंज और बागपत सीट लड़ने का प्रस्ताव दिया था। जो कांग्रेस को मंजूर नहीं था।

ये भी पढ़िए …  क्या यूपी में बसपा सुप्रीमो मायावती बिगाड़ेंगी विपक्ष का खेल ?

वहीं कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि पार्टी हाईकमान की ओर से इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई। क्योंकि इससे पहले सपा की ओर से 11 सीटों का प्रस्ताव देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने असंतोष जताया था। जिसके बाद सपा ने नए सिरे से सीटों का चयन कर सूची कांग्रेस नेतृत्व को भेजी थी।

ये भी देखिये …

जानकारी के मुताबिक़ सोमवार को समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मुजफ्फरनगर से पूर्व राज्यसभा सांसद रहे हरेंद्र मलिक को प्रत्याशी बनाया है। आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्या, शाहजहांपुर सीट से राजेश कश्यप, लोकसभा हरदोई से ऊषा वर्मा, लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ सीट से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये हैं।

Similar Posts