Farmers Protest

Farmers Protest : MSP को लेकर चौथे दौर की बैठक में शामिल होंगे तीन केंद्रीय मंत्री, किसान नेता पहुंचे

Farmers Protest : MSP को लेकर चौथे दौर की बैठक में शामिल होंगे तीन केंद्रीय मंत्री, किसान नेता पहुंचे

Published By Roshan Lal Saini

Farmers Protest : फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP की कानूनी गारंटी व कर्जमाफी समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान संगठन दिल्ली कूच करने पर अड़े हुए हैं। पंजाब के किसान संगठन रविवार को छठे दिन भी शंभू और दातासिंह वालाबॉर्डर पर डटे हुए हैं। चंडीगढ़ में आज किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बैठक होने जा रही है।

बैठक में दोनों पक्षों के बीच क्या सहमति बनती है यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। क्योंकि पहले तीन दौर की बैठकें बेनतीजा रही हैं। बैठक में शामिल होने दिल्ली से केंद्रीय मंत्रियों का काफिला चंडीगढ़ के लिए निकल चुका है। जबकि किसान नेता पहले ही पहुँच चुके हैं।

ये भी पढ़िए ....  किसानों को मनाने चंडीगढ़ पहुंचे तीन दिग्गज मंत्री, थोड़ी देर में किसानों नेताओं से करेंगे वार्ता

Farmers Protest

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर समेत किसान नेता केंद्रीय मंत्रियों के साथ चौथे दौर की बैठक करने के लिए सेक्टर 26 स्थित मगसीपा भवन पहुंच गए हैं। वहीं तीनों केंद्रीय मंत्री दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक़ इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री के हिस्सा लेने की भी संभावना है। जिसके चलते पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यह बैठक रविवार शाम 6 बजे से बुलाई गई थी। लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है केंद्रीय मंत्री अभी तक बैठक स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। Farmers Protest

ये भी देखिए  …. 

अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठनों को मनाने और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार के लिए किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्री- पीयूष गोयल, अर्जुन मूंडा और नित्यानंद राय के बीच अब तक 8, 12 और 15 फरवरी को तीन दौर की बैठक हो चुकी है, जिनमें कोई नतीजा नहीं निकल सका है। Farmers Protest

ये भी पढ़िए  ....  भाकियू की मासिक पंचायत में गरजे राकेश टिकैत, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Farmers Protest

पंजाब सीमा पर आंदोलनरत किसानों के साथ आज शाम को सरकार के साथ बैठक असफल रही तो हरियाणा के किसान भी पूरी तरह से सड़कों पर आ जाएंगे। सभी किसान संगठन, खापें व अन्य संगठन एक होकर बड़ी लड़ाई लड़ेंगे और मांगें पूरी करवाकर ही दम लेंगे। इस बार दिल्ली के किसानों को भी साथ लिया जाएगा, जिनके जरिए ही दिल्ली को घेरा जाएगा।

प्रदेश की ओर से यह लड़ाई भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में लड़ी जाएगी जबकि दिल्ली की खापों व वहां के किसानों के साथ आंदोलन की रणनीति धनखड़ खाप के प्रधान डॉ ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी द्वारा बनाई जाएगी। यह ऐलान आज रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर हुई महापंचायत में किया गया। Farmers Protest

Similar Posts