Dangal Girl Deat

Dangal Girl Deat : “दंगल” फिल्म की बबीता फोगाट का अल्पायु में निधन, सुहानी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस 

Dangal Girl Deat : “दंगल” फिल्म की बबीता फोगाट का अल्पायु में निधन, सुहानी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस

Published By Anil Katariya 

Dangal Girl Deat : “बापू सेहत के लिए, तू तो हानिकारक है…” “दंगल” फिल्म का यह गाना आप सभी ने खूब सुना है। जिसमें दो मासूम बच्चियां सुबह सवेरे कसरत करने से मना करती हैं। फिल्म “दंगल” में आमिर खान की छोटी बेटी यानी बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुहानी भटनागर महज 19 साल की उम्र में सबको रोता हुआ छोड़ कर चली गई। सुहानी भटनागर के निधन की खबर से जहां परिवार में मातम पसरा हुआ है वहीं दोस्तों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक लहर दौड़ गई। युवा एक्ट्रेस ने छोटी सी जिंदगी में बड़े सपने देखे थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर सकी। Dangal Girl Deat

मुजफ्फनगर में असामाजिक तत्वों ने खंडित की प्रभु श्रीराम की मूर्ति, माहौल खराब करने की साजिश हुई नाकाम  Dangal Girl Deat

आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके इलाज के लिए उसने दवाई ली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जो दवाइयां सुहानी ने ली थी उन्ही दवाओं से उसके शरीर में साइड इफेक्ट हो गया था। जिसके चलते सुहानी के शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा था। परिजनों ने सुहानी को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया हुआ था। जहां कई डॉक्टरों की टीम सुहानी का इलाज करने में लगी हुई थी। Dangal Girl Deat

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर लंबे समय से एम्स में जिंदगी मौत की जंग लड़ रही थी। रील लाइफ में कुश्ती में जीतने वाली सुहानी असल जिंदगी में बिहारी से हार गई। शनिवार को सुहानी का अल्पायु में निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती सुहानी ने आखिरी सांस ली है। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका अंतिम संंस्कार उनके गृह जनपद फरीदाबाद में किया जाएगा। Dangal Girl Deat

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के बाद सुर्ख़ियों में आई थी। आमिर खान की फिल्म “दंगल” के जरिए सुहानी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। दंगल फिल्म में सुहानी भटनागर ने आमिर खान के साथ बड़े परदे की दंगल फिल्म में काम किया था। कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की गीता और बबीता फोगाट का अभिनय किया था। दंगल फिल्म में दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी। उनकी मासूमियत और आमिर खान के साथ के साथ बेटी की भूमिका पर फिदा हो गए थे। Dangal Girl Deat

ये भी देखिए ….

दंगल फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। हालांकि बाद में सुहानी ने आगे की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए अभिनय से ब्रेक ले लिया था। परिजनों के मुताबिक़ सुहानी पढ़ाई के बाद बॉलीवुड में जाना चाहती थी। लेकिन उनकी मौत के बाद सपने भी चकनाचूर हो गए। Dangal Girl Deat

ये भी पढ़िए .... शंभु बॉर्डर पर पुलिस से भिड़े किसान, पुलिस ने चलाई गोली, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

‘दंगल’ की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है। Dangal Girl Deat

WWW.NEWS14TODAY.COM 

 

Similar Posts