bjp on mission 2023

BJP on mission 2023 : बीजेपी हाईकमान ने दो मंत्रियों को दी मिशन 2023 की जिम्मेदारी, संगठन में किया बड़ा फेर बदल 

BJP on mission 2023 : बीजेपी हाईकमान ने दो मंत्रियों को दी मिशन 2023 की जिम्मेदारी, संगठन में किया बड़ा फेर बदल

Published By Roshan Lal Saini

MP Chunav 2023 नई दिल्ली : एक ओर जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पुरे होने पर विभिन्न अभियानों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है वहीं मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई है। विधानसभा चुनाव होने वाले राज्यों में पार्टी हाईकमान ने पदाधिकारियों में फेर बदल करना शुरू कर दिया है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलंगाना राज्यों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। मोदी सरकार में कई बड़े केंद्रीय मंत्रियो को प्रभारी और सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा किसी भी कीमत पर चारों राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए पहले से ही रणनीति बना ली गई है।

 

bjp on mission 2023 ये भी देखिये… मोदी को 2024 का चुनाव जिताएगा मुसलमान

आपको बता दें कि आगामी दिनों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान में विधान सभा चुनाव होने जा रहे हैं। सभी चुनावी राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किये हैं। शुक्रवार को हुई बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों की सूचि जारी कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी को राजस्थान का प्रभारी बनाया है तो वहीं गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को और हरियाणा से बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। bjp on mission 2023

ये भी पढ़िए … राजपूत समाज के लोगों ने भीम आर्मी को दी चेतावनी, हमले को बताया चंद्रशेखर की साजिश, बोले सीएम योगी को किया जा रहा टारगेट

bjp on mission 2023
भूपेंद्र यादव पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार मंत्री

भाजपा हाईकमान ने आगामी विधान सभा चुनाव और मिशन 2024 के मद्देनजर संगठन  फेर बदल करने का फैंसला लिया है। पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर को छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांड़विया छत्तीसगढ़ में सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा है उनके साथ केंद्रीय रेल एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव को उनके साथ सह चुनाव प्रभारी बनाया है। भूपेंद्र यादव केंद्र की मोदी सरकार में पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार मंत्री हैं।BJP on mission 2023

bjp on mission 2023
केंद्रीय रेल एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव

ये भी पढ़िए … प्रदेश अध्यक्ष बोले जयंत चौधरी गलत जगह फसें है 

इसके केरल के संगठन प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना के मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि केंद्रीय महासचिव सुनील बंसल को उनके साथ सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना राज्य में बड़ी जिम्मेदारी देकर भेजा गया है। केंद्रीय महासचिव सुनील बंसल कि बात करें तो वे भी तीन प्रदेशो के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी पहले से ही निभा रहे हैं। इन चारों राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ख़ास बात ये ही चुनावी तीन राज्यों में कांग्रेस और दूसरे दलों की सरकार है जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। BJP on mission 2023

 

मिशन 2024 से पहले भाजपा इन राज्यों में होने वाले सेमी फाइनल को हर हाल में जितना चाहती है। यही वजह है कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों में भी फेर बदल किया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और तेलंगाना में जी किशन रेड्डी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि झारखंड राज्य में बाबू लाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष पद दिया है। बड़े मंत्रियो को दी गई यह जिम्मेदारी कितनी कारगर सब्बित होगी यह तो चुनाव के  बाद ही पता चल पायेगा। लेकिन इस फेर बदल से विपक्षी दलों की बेचैनी जरूर बढ़ गई हैं। BJP on mission 2023

Similar Posts