After Refusal SP Congress Will Go To Ayodhya

SP Congress Will Go To Ayodhya : मकर सक्रांति को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगा कांग्रेस का दल, अखिलेश यादव ने भी 22 के बाद जाने की की घोषणा

SP Congress Will Go To Ayodhya : मकर सक्रांति को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगा कांग्रेस का दल, अखिलेश यादव ने भी 22 के बाद जाने की की घोषणा

Published By Roshan Lal Saini

SP Congress Will Go To Ayodhya : अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण को लेकर कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। दोनों विपक्षी दलों ने अयोध्या में जाकर न सिर्फ राम के नाम की डुबकी लगाने का फैसला लिया है बल्कि भगवान राम के दर्शन करने की भी घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस का दल जहां मकर संक्रांति के दिन रामलला का दर्शन कर जाएगा। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद सपरिवार भगवान श्रीराम के दर्शन का ऐलान कर दिया है। यानि पूर्व सीएम अखिलेश यादव प्राण प्रतिष्ठा के बाद पुरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

ये भी पढ़िए …  कांग्रेस पर श्रीराम का प्रकोप शुरू, मिलिंद देवड़ा ने तोड़ा 55 साल पुराना रिश्ता, कांग्रेस का लगा झटका

After Refusal SP Congress Will Go To Ayodhya

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और नवनियुक्त यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी रामलला और हनुमानगढ़ी के भी दर्शन करेंगे। इसमें यूपी विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता अनुराधा मिश्रा, सांसद प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। अयोध्या पहुंचकर कांग्रेस के पदाधिकारी सबसे पहले सरयू नदी में स्नान करेंगे। इसके बाद रामलाल के दर्शन करेंगे। SP Congress Will Go To Ayodhya

After Refusal SP Congress Will Go To Ayodhya

कांग्रेस पार्टी के नेता 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या जा रहे हैं। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय खरमास समाप्त होने के अगले दिन यानी 15 जनवरी को शुभ दिनों में अयोध्या जाने वाले हैं। 15 जनवरी को सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर खरमास समाप्त हो रहा है। कांग्रेस के नेता सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अयोध्या के लिए निकलेंगे। SP Congress Will Go To Ayodhya

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि “भगवान रामलला ने हमें 15 जनवरी को अपने दर्शन देने के लिए बुलाया है। भाजपा के लोग भगवान और भक्त के बीच में अपनी चुनावी राजनीति के लिए निमंत्रण कार्ड की ओछी राजनीति का माध्यम बनना बंद करें। हमें भगवान रामलला के दर्शन के लिए बीजेपी से प्रमाण पत्र और 22 जनवरी की बीजेपी की रैली में शामिल होने की जरूरत नहीं है।” SP Congress Will Go To Ayodhya

After Refusal SP Congress Will Go To Ayodhya

वहीं अखिलेश यादव ने शनिवार रात कहा कि वह अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य जाएंगे। सपा प्रमुख यादव ने शनिवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर लिखा ‘आदरणीय श्री चंपत राय जी, महासचिव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या’। ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं। ‘हम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात सपिरवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे। आज प्राप्‍त निमंत्रण के लिए पुन: धन्‍यवाद।’ SP Congress Will Go To Ayodhya

ये भी पढ़िए …  11 दिन के अनुष्ठान कर रहे PM मोदी, बोले- अपनी भावनाओं को शब्दों में कहना मुश्किल

Similar Posts