Milind Deora Resigned From Congress

Milind Deora Resigned From Congress : कांग्रेस पर श्रीराम का प्रकोप शुरू, मिलिंद देवड़ा ने तोड़ा 55 साल पुराना रिश्ता, कांग्रेस का लगा झटका

Milind Deora Resigned From Congress : कांग्रेस पर श्रीराम का प्रकोप शुरू, मिलिंद देवड़ा ने तोड़ा 55 साल पुराना रिश्ता, कांग्रेस का लगा झटका

Published By Anil Katariya

Milind Deora Resigned From Congress : महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस का चेहरा माने जाने वाले मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा ने पार्टी में एक अलग तरह की बहस शुरू करा दी है। मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफे के बाद विकास की राजनीति करने की बात कह कर एक बड़ा संकेत दिया है। माना जा रहा है कि वह शिंदे सेना का दामन थाम सकते हैं। वहीं, महाराष्ट्र में एक बड़े चेहरा के कांग्रेस छोड़ने की घटना ने अन्य नेताओं को पार्टी पर हमलावर होने का मौका दे दिया है।

Milind Deora Resigned From Congress

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार की सुबह बड़ा राजनीतिक धमाका किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। एक्स पर देवड़ा ने लिखा कि “आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का मेरे परिवार के साथ 55 साल पुराना रिश्ता इसी के साथ खत्म हुआ। उन्होंने लिखा कि मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।” इसके बाद मीडिया के सामने आए देवड़ा ने विकास की यात्रा का साझीदार बनने की बात कही। Milind Deora Resigned From Congress

ये भी पढ़िए …  रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आएंगे लाल कृष्ण आडवाणी, भव्य धाम के बनेंगे साक्षी

Milind Deora Resigned From Congress

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मकर संक्रांति के मौके पर मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी में उनकी न्याय यात्रा को पार्टी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, महाराष्ट्र से आई इस खबर ने राजनीति गरमा दी है। गाजियाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया कि यहां सच को कोई सुनना ही नहीं चाहता है। Milind Deora Resigned From Congress

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि कांग्रेस पार्टी पर कुछ ऐसे लोगों का कब्जा हो गया है। जिन्हे सच सुनना पसंद नहीं है। या यूँ कहे कि वे न तो सच सुनना चाहते हैं, न ही सनातन धर्म और भगवान श्रीराम की बात सुनना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी में रहकर जो नेता श्रीराम और सच की बात करता है। देश में चल रही जमीनी हकीकत को बताने की कोशिश करता है उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। परिणाम स्वरूप उसको कांग्रेस पार्टी छोड़नी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका तो है ही काफी दुखद भी है। Milind Deora Resigned From Congress

ये भी पढ़िए …  11 दिन के अनुष्ठान कर रहे PM मोदी, बोले- अपनी भावनाओं को शब्दों में कहना मुश्किल

आचार्य कृष्णम ने मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे को भगवान श्रीराम के प्रकोप से जोड़ा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेसी नेताओं ने जिस प्रकार से भगवान राम के मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने का काम किया गया है। मुझे लगता है कि उनका प्रकोप शुरू हो गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कुछ लोगों की गलतियों की सजा पूरी कांग्रेस पार्टी को न दें।” Milind Deora Resigned From Congress

 

Similar Posts