Goldy Brar killed

Goldy Brar killed : गैंगवार में मारा गया गोल्डी बराड़, सिद्दू मुस्सेवाला की हत्या की रची थी साजिश

Goldy Brar killed : गैंगवार में मारा गया गोल्डी बराड़, सिद्दू मुस्सेवाला की हत्या की रची थी साजिश

Published By Special Desk News14Today..

Goldy Brar killed : सिद्दू मुस्सेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गैंगवार के चलते गोल्डी ब्रांड की हत्या की गई है। गैंगस्टर गोल्डी को अमेरिका में गोलियो से भून दिया गया और डल्ला-लखबीर ने इसकी जिम्मेदारी ली है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मारा गया है। अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं है। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

Goldy Brar killed
जानकारी के मुताबिक़ गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा हुआ था। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। एक चैनल को अमेरिकी पुलिस अधिकारी लैसली विलियम्स ने बताया कि 2 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। मरने वाले शख्स का नाम गोल्डी बराड़ बताया जा रहा है। गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी ली है। दोनों ने दावा किया है कि गोल्डी पर उन्होंने दुश्मनी के चलते गोलियां चलवाई हैं। फिलहाल लॉरेंस या अन्य किसी भी गैंगस्टर की इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Goldy Brar killed

ये भी पढ़िए … दारोगा पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, दो हमलावर गिरफ्तार

गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। उसका जन्म साल 1994 में हुआ, माता पिता ने सतविंदर सिंह नाम रखा था। पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। बेटे को भी पढ़ा लिखा कर काबिल बनना चाहते थे, लेकिन सतविंदर उर्फ गोल्डी ने तो अपनी अलग ही राह चुन ली थी। गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या हो गई। गुरलाल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्टूबर 2020 की रात गोली मारी गई। वह पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र नेता था। गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी था। गुरलाल बराड़ और लॉरेंस पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े रहे। गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब नई जंग की शुरुआत हो चुकी है, अब सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। Goldy Brar killed


ये भी देखिए …

ये भी देखिए …  मुस्लिम नेता ने सरकार की उड़ाई धज्जिया, बोल दी बड़ी बात

इस हत्या का बदला लेने के लिए गोल्डी ने अपराध का रास्ता चुना। गोल्डी बराड़ एक गैंगस्टर्स के संपर्क में आया उस वक़्त जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई से भी इसकी मुलाकात हुई। फिर गोल्डी ने अपने भाई के कत्ल के आरोपी फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की 8 फरवरी 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद गोल्डी गुपचुप तरीके से स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भाग गया। पुलिस के मुताबिक गोल्डी चेहरा बदल-बदलकर कनाडा में रहता है, ताकि पकड़ में ना आ सके। पुलिस के पास इसकी 5 अलग-अलग तस्वीरें हैं। गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है। Goldy Brar killed

ये भी पढ़िए … नाबालिग छात्रा के साथ हिस्ट्रीशीटर करता रहा सामूहिक दुष्कर्म, तंग आकर छोड़ी पढ़ाई, छात्रा ने आपबीती बताई तो सबके उड़ गए होश

29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला को सड़क के बीचोबीच भून दिया गया । पहले लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। फिर गोल्डी बराड़ ने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू देकर कहा कि मूसेवाला को उसने मरवाया है। उसने मूसेवाला पर लॉरेंस के कॉलेज फ्रेंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में शामिल होने के आरोप लगाए। गोल्डी ने दावा किया था कि पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर उन्हें मर्डर करना पड़ा। गोल्डी ने हरियाणा और पंजाब के 6 शूटर भेजकर मूसेवाला की हत्या करवाई थी। Goldy Brar killed

ये भी देखिए … 

हालांकि गोल्डी बरार की मौत की अधिकारिक पुष्ट अभी नहीं हाे सकी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध के तौर पर गोल्डी बरार की पंजाब पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस को भी तलाश थी। कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार की ओर से गोल्डी को आतंकवादी भी  घोषित किया था। गृह मंत्रालय की ओर से गोल्डी के बारे में यह भी कहा जाता है कि सतविंदर सिंह, जिसे सतिंदरजीत सिंह या गोल्डी बरार के नाम से भी जाना जाता है, इसका संबंध बाबर खालसा आतंकवादी संगठन से था और उसने कई हत्याओं, हथियारों की अवैध तस्करी और चरमपंथी गतिविधियों में भी शामिल रहा। Goldy Brar killed

ये भी पढ़िए …  सैम पित्रोदा के ब्यान पर छिड़ गई बहस, इमरान मसूद ने बताया व्यक्तिगत ब्यान, पीएम मोदी पर निकाली भड़ास

गोल्डी बरार मूल रूप से पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला था। उसके पिता पहले पंजाब पुलिस में सेवा दे चुके हैं। 2017 में छात्र वीज़ा पर कनाडा में स्थानांतरित होने के बाद, गोल्डी बरार प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने और धनी व्यक्तियों से पैसे ऐंठने जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। मई 2023 में, गोल्डी बरार को कनाडा में सबसे वांछित व्यक्तियों की सूची में 15वें स्थान पर रखा गया था। उसे हत्या, साजिश, अवैध बन्दूक व्यापार और हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों के कारण सूची में जोड़ा गया था। विदेश में रहकर भी वह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में उसका फिरौती, वसूली और कई हत्याओं से संबंध रहा। Goldy Brar killed

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

Similar Posts