UP Loksabha Election

CM Yogi In Sitapur : सीतापुर में गठबंधन पर बरसे सीएम योगी, बोले- राम भक्त विकास करते हैं, आतंकियों के के मददगार नहीं

CM Yogi In Sitapur : सीतापुर में गठबंधन पर बरसे सीएम योगी, बोले- राम भक्त विकास करते हैं, आतंकियों के के मददगार नहीं

Published By Roshan Lal Saini

CM Yogi In Sitapur : मंगलवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सीतापुर में थे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने न सिर्फ भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाई बल्कि इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे।

सीएम योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम में आस्था रखने वाले ही विकास कर सकते हैं। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले विकास नहीं कर सकते। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आंतकियो के मुदकमे वापस लेने वाले देश का विकास नहीं कर सकते। CM Yogi In Sitapur

CM Yogi In Sitapur

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सीतापुर के नैमिषराण्य में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत रामचरितमानस की पंक्तियों से की। सीएम योगी ने कहा कि “तीर्थवर नैमिष विख्याता मैं नैमिष की इस पवित्र धरा को प्रणाम करता हूं।” उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर जुबानी हमला किया। सीएम योगी ने कहा कि “आज मुझे एक बार फिर भारत के वैदिक ज्ञान की परंपरा को प्रदान करने वाली पावन धरा. मां ललिता की इस दैवीय शक्ति वाली धरा में आने का सौभाग्य मिला। यह नैमिष का ही महत्व है कि आज दुनिया जनपद सीतापुर और उत्तर प्रदेश की ओर देख रही है।” CM Yogi In Sitapur

ये भी देखिए … WEST UP में ख़त्म हुई MUSLIM घरानों की राजनीति से, 2024 में आया भुचाल

सीएम योगी ने कहा कि “अगर कोई राम के अस्तित्व को नकारने का काम करता है तो नैमिषारण्य की धरती प्रमाण के साथ खड़ी होती है। भगवान राम के अस्तित्व, कृष्ण के अस्तित्व को चुनौती देना एक फैशन सा बन गया है। इसके बारे में यही कहूंगा विनाशकाले विपरीत बुद्धि। जब किसी की बुद्धि भ्रष्ट होती है तो वह आपके सनातन धर्म को अपशब्द कहता है। यहां प्रभु श्रीराम की सत्ता को चुनौती देने वाले कहां ठहर पाएंगे। बीते 10 साल में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जैसे एक नई अयोध्या तैयार हो गई है, ऐसे ही एक नया नैमिषारण्य बनकर तैयार हो रहा है।” CM Yogi In Sitapur

ये भी देखिए …

ये भी पढ़िए …  पश्चिमी यूपी की 8 सीटों पर कल हुआ दूसरे चरण का मतदान, क्या रहेंगे समीकरण 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “जिस दिन नया नैमिषारण्य पूरी तरह उभर कर आएगा। उससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होगा। मां ललिता के धाम के पुनरुद्धार के लिए सरकार कार्य कर रही है।  यह काम वही कर सकता है जो राम पर आस्था रखता हो। जो राम भक्त है। यह काम भाजपा ही कर सकती है। यह वो नहीं कर सकते जो आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेते हैं। आज तीसरे चरण में फिर से मतदान हो रहा है। यह 400 पार करने का लक्ष्य नजदीक आ गया है।” CM Yogi In Sitapur

ये भी देखिए … मुज़फ्फरनगर का समीकरण, जानिए राष्ट्रपति सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा जी से

सीएम योगी ने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि “अबकी बार मोदी सरकार फिर आएगी। 400 का लक्ष्य भी पूरा होगा। आज की पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जिसने बदलते भारत को देखा है। आज की पीढ़ी कह सकती है कि हमने वो काल देखा है जब प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हुए। आतंकवाद को नेस्तनाबूत करके हमेशा के लिए राम नाम सत्य कर दिया। हमने वो भारत देखा है जब हाईवे, एक्सप्रेस वे, ट्रिपल आईटी से लेकर हर घर जल की योजना लागू हो रही है।” CM Yogi In Sitapur

ये भी देखिए …

“80 करोड़ लोग राशन की सुविधा का फ्री में लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अब तक 12 करोड़ लोगों को शौचालय दिए जा चुके हैं। 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। सीतापुर जिले को सर्वाधिक गैस सिलेंडर व शौचालय दिए गए। जिनके घर मे सिलेंडर नहीं हैं। चुनाव के बाद उन्हें मिलेगा। जिसको घर नहीं मिल पाया है चुनाव बाद घर मिलेगा।” CM Yogi In Sitapur

ये भी पढ़िए … MP अफ़ज़ाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी ने राजनीति में की एंट्री, अखिलेश यादव की सलाह से संभालेंगी पिता की विरासत

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब आपका वोट कांग्रेस या सपा को जाता था तो अयोध्या में और काशी में हमला होता था। आज मंगलवार का दिन है सपा ने संकटमोचक मंदिर में हमला करवाया था। जब अखिलेश यादव आए तो उन्होंने आतंकवादियों के मुकदमो को वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था। अभी एक माफिया की मौत हुई तो फातिहा पढ़ने के लिए सपा के लोग उसके घर गए थे। CM Yogi In Sitapur

कल्याण सिंह की मौत पर एक भी संवेदना का शब्द नहीं बोला था। चुनाव के महापर्व में ऐसे वोट करिए कि ये सब गायब हो जाएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना होगा। कांग्रेस-सपा के गठबंधन प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर दीजिए। घर-घर में मोदी जी का संदेश पहुंचाना होगा। CM Yogi In Sitapur

ये भी पढ़िए …  सैम पित्रोदा के ब्यान पर छिड़ गई बहस, इमरान मसूद ने बताया व्यक्तिगत ब्यान, पीएम मोदी पर निकाली भड़ास

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

 

Similar Posts