UP Loksabha Election

UP Loksabha Election : अमेठी की जीत के लिए भाजपा ने बदला पैटर्न, कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, किसका बजेगा डंका ?

UP Loksabha Election : अमेठी की जीत के लिए भाजपा ने बदला पैटर्न, कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति, किसका बजेगा डंका ?

Published By Special Desk News14Today..

UP Loksabha Election : यूपी की VVIP लोकसभा सीट रायबरेली और अमेठी में चुनावी दंगल चल रहा है। अमेठी की जनता को साधने के लिए राजनितिक दलों ने सीक्रेट प्लान बनाये हैं। जहां सत्ताधारी भाजपा ने अपना पैटर्न बदल लिया है वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी नई रणनीति तैयार कर ली है।

सियासी संग्राम में भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी के सामने कांग्रेस ने राहुल गांधी की जगह किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस पार्टियन ने अलग-अलग प्लान तैयार किये हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता हर मोर्चे पर राहुल गांधी को निशाने पर ले रहे थे। लेकिन अब भाजपाइयों ने नए पैटर्न के तहत घर-घर दस्तक देने की योजना बनाई है। UP Loksabha Election

UP Loksabha Election

ये भी पढ़िए … जातिगत चुनाव से बाहर नहीं निकल पाया पश्चिमी यूपी, पीएम-सीएम की रैलियों का कितना होगा असर ?
उधर INDIA गठबंधन ने भी नये सिरे से रणनीति बनाई है। अमेठी और रायबरेली के रण को जीतने के लिए केंद्रीय कार्यलय दिल्ली से योजना की रूपरेखा तैयार की गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी को जीताने के रायबरेली पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी नई रणनीति के तहत जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार की शाम को दिल्ली से विशेष विमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज पहुंच गई। जहां प्रिंयका गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत का मन्त्र दिया है। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंच गई। UP Loksabha Election
ये भी देखिए … WEST UP में ख़त्म हुई MUSLIM घरानों की राजनीति से, 2024 में आया भुचाल

कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पर्यवेक्षक बनाया है। अशोक गहलोत भी एक दो दिन में यहां पहुंचने वाले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की रैलियां कराने की भी तैयारी कर ली है। 10 मई को राहुल गांधी और अखिलेश यादव कन्नौज में सयुंक्त जनसभाएं करेंगे। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता जनसभाओं की तैयरियों में जुटे हैं।
कांग्रेस पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रही है।

ये भी देखिए …

पार्टी नेताओं के भ्रमण का रूट मैप तैयार किया गया है। कांग्रेस नेता अशाेक सिंह हिटलर ने बताया कि “जिस तरह की रणनीति वर्ष 1999 में सोनिया गांधी के लिए बनाई गई थी, ठीक उसी तरह की योजना इस बार है। कई स्तर पर निगरानी की जा रही है। मीडिया समन्वयक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी कहते हैं कि तैयारी पूरी है। रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा के समक्ष जल्द ही कार्ययोजना रखी जाएगी।” UP Loksabha Election

ये भी पढ़िए … बागपत में दिखी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी, रालोद के साथ भाजपा भी दिखी सुस्त 

उधर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने भी ताकत झोंकी हुई है। भाजपा नेता केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने में जुटी है। इतना ही नहीं प्रत्येक मतदाता पर निगरानी रखे हुए है। इसके लिए बाकायदा पार्टी पन्ना प्रमुखों को लगाया गया है। जो जनता के बीच जाकर उनका मन टटोल रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि प्रदेश के मतदाताओं का मूड क्या है ? इसके अलावा भाजपा ने पन्ना प्रमुख ऐसे लोगों को तलाश कर रहे हैं जो दूसरे दल में रहते हुए अपने नेताओं से नाराज चल रहे हैं। उन्हें भाजपा के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। UP Loksabha Election

ये भी देखिए … मुज़फ्फरनगर का समीकरण, जानिए राष्ट्रपति सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा जी से

भाजपा ने महिला संगठनों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। महिला संगठन से जुडी महिलाएं घर-घर जाकर सास-बहू से संवाद कर रही है। जबकि युवाओं को रिझाने के लिए भाजयुमो की टीम अलग से काम कर रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया टीम संयोजक अंशू तिवारी के निर्देशन में लगी हुई है। बीजेपी का आईटी सेल सोशल मीडिया आने वाली पॉजिटिव-निगेटिव दोनों तरह की पोस्ट पर नजर रखे हुए। UP Loksabha Election

WWW.NEWS14TODAY.COM

 

Similar Posts