साल 2023 बैच के I.A.S. अफसरों से सीएम ने की मुलाकात

चंडीगढ़, 20 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य को अलाट किए गए 2023 काडर के प्रोबेशनर आई.ए.एस. अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन, संजीदगी, ईमानदारी और पेशेवर वचनबद्धता से निभाने का न्योता दिया।

पांच प्रोबेशनर अधिकारियों आदित्य शर्मा, सुनील, सोनम, कृतिका गोयल और राकेश कुमार मीना ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी सरकारी रिहायश पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बढिया प्रशासन, नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों तक पहुंचाने और भलाई और विकास योजनाओं को समयबद्ध लागू करने के अच्छे लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार सेवाएं प्रदान करने की सलाह दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि साल 2023 बैच के यह नए आई.ए.एस. अधिकारी राज्य की शान को ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मिशनरी भावना के साथ लोगों की सेवा करने का न्योता दिया। भगवंत सिंह मान ने आई.ए.एस. परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन अधिकारियों की चुनाव पूरी मेहनत, योग्यता के आधार पर हुई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों के मार्गदर्शक बन कर उनकी बेहतरी के लिए अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण की अधिक से अधिक प्रयोग करने का न्योता दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अधिकारी मानवतावादी पहुँच अपना कर लोक सेवा में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। भगवंत सिंह मान ने ठोस जुगतबंदी और इसको प्रभावशाली ढंग के साथ लागू करने पर ज़ोर देते हुए प्रोबेश्नरों को सलाह दी कि उनके लिए संविधान की समझ सबसे महत्वपूर्ण है, जो उनको अलग- अलग स्तर पर अपने कत्वर्य को निभाने में मदद करेगी।

नए अधिकारियों के शानदार करियर और उज्जवल भविष्य की कामना करते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे उत्साह और लगन के साथ समाज की सेवा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और प्रोग्रामों को सही ढंग से लागू करके लोगों की उम्मीदों को पूरा करना आवश्यक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ‘ रंगला पंजाब’ सृजित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है और इस मिशन पर काम कर रही टीम का हिस्सा बनने के लिए नए अधिकारियों का स्वागत है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *