Bihar Political News

Bihar Political News : नितीश कुमार ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, उप मुख्यमंत्रियों को मिले ये विभाग, मंत्रियो को करना होगा इंतजार

Bihar Political News : नितीश कुमार ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, उप मुख्यमंत्रियों को मिले ये विभाग, मंत्रियो को करना होगा इंतजार

Published By Roshan Lal Saini

Bihar Political News : बिहार में जेडीयू, बीजेपी और हम को मिलाकर बनी NDA सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन अपने पास रखा है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल जैसे अहम मंत्रालय दिए गए हैं। वहीं दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार जैसे मंत्रालय दिए गए हैं।

ये भी पढ़िए …  बीजेपी के लिए इतने मुफीद क्यों हैं नीतीश, बनी बनाई सरकार तोड़कर NDA में क्यों हुए शामिल ?

Bihar Political News

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक मंत्री पद की चाह रखने वाले विधायकों को अभी सप्ताह भर और इंतजार करना पड़ेगा। NDA के गलियारों में चर्चाएं हैं कि 10 फरवरी के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। हालांकि NDA के साथ आने बाद नितीश कुमार के साथ इस बात पर सहमति बन चुकी है कि 2020 के फॉर्मूले पर ही नए मंत्रिमंडल के गठन होगा। सभी की सहमति से यह भी हो गया कि जदयू में किन विधायकों को मंत्री पद मिलना है। जबकि भाजपा से कौन मंत्री बनेगा यह अभी साफ नहीं हो पाया है। Nitish Kumar Cabinet Expansion

Bihar Political News

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ NDA नेताओं में चर्चा चल रही है कि विधानसभा में बहुमत साबित होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए। इसकी वजह यह समझा जा रहा कि किसी तरह की नाराजगी नहीं हो और किसी तरह की भीतरी बयानबाजी से परहेज किया जाना जरूरी है। इस बात पर सहमति की खबर है कि 2020 के फॉर्मूले पर ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। Nitish Kumar Cabinet Expansion

ये भी पढ़िए …  नितीश कुमार नौवीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

जदयू को मिल सकती है इन विभागों की जिम्मेदारी
उत्पाद एवं मद्य निषेध, परिवहन, शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण , ऊर्जा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जल संसाधन, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण व भवन निर्माण ।

ये भी देखिये …

भाजपा नेताओं के पास जा सकते हैं ये विभाग
राजस्व एवं भूमि सुधार, कानून, खान एवं भूतत्व, पर्यटन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, श्रम संसाधन, लघु सिंचाई, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन, गन्ना उद्योग, सहकारिता, कृषि, कला संस्कृति एवं युवा, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, पंचायती राज, उद्योग, आपदा, पर्यावरण एवं वन तथा वित्त।

नीतीश कुमार ( मुख्यमंत्री ) 1.सामान्य प्रशासन 2. गृह 3. मंत्रिमंडल सचिवालय 4. निगरानी 5. निर्वाचनऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
सम्राट चौधरी ( उप मुख्यमंत्री ) 1. वित्त 2. नगगर विकास और आवास 3. स्वास्थ्य 4. खेल 5. पंचायती राज 6. उद्योग 7. पशु एवं मत्सय संसाधन 8. विधि
विजय सिन्हा ( उप मुख्यमंत्री ) 1. कृषि 2. पथ निर्माण 3. भूमि सुधार 4. गन्ना उद्योग 5. खान एवं भूतत्व 6. श्रम संसाधन 7. कला, संस्कृति और युवा 8. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण

ये भी देखिये …  त्यागी समाज अब आर-पार करने को तैयार

Similar Posts