जीपीआई लॉन्च करने वाला उत्तराखंड बना पहला राज्य – सीएम

देहरादून, 19 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘‘उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक’’ (जी.ई.पी) लॉन्च किया। जी.ई.पी का शुभारम्भ करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक का आकलन 04 मुख्य घटकों जल, वायु, वन और मृदा  के आधार पर किया गया है। […]

सीएम ने किया ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षाओं के छात्र अब राज्य आंदोलन के साथ ही अमर शहीदों के बलिदान की गाथा से भी परिचित होंगे।  मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं […]

उत्तराखंड में बढ़ेगी हेली सेवाएं, सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जनपद और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हवाई सेवा से जुड़े इस दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं।  मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर नाइट […]

सीएम ने अफसरों को दिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को उच्चाधिकारियों मानसून के बाद एक माह में प्रदेश के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि के बाद सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा […]

सीएम धामी ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून, 17 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।  राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष के इन छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है। इस वर्ष अभी तक राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से 65 प्रतिशत युवाओं को रोजगार मिल चुका है। मुख्यमंत्री […]

सीएम ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ

जागेश्वर धाम, 16 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष लगाकर हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर […]

सीएम धामी ने हरेला पर्व पर शहीदों के नाम किया पौधरोपण

देहरादून, 16 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के जवानों एवं बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना […]

नीति आयोग के साथ बैठक के लिए पूरी तरह तैयार- मुख्य सचिव

देहरादून, 15 जुलाई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट सेक्रेटरी, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं गवर्निंग काउसिंल की बैठक में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आगामी 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक के एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। विकसित भारत इसकी मुख्य थीम थी। मुख्य सचिव […]

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने किया टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स का दौरा

ऋषिकेश, 15 जुलाई। केंद्रीय विद्युत मंत्री तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज सोमवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में 2400 मेगावाट के टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 1000 मेगावाट के टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) में चल रही निर्माण गतिविधियों का […]

समय पर जन शिकायतों का समाधान निकालें अधिकारी – धामी

देहरादून, 14 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकांश जन […]