कुरुक्षेत्र आएंगे आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह -गुप्ता

पिहोवा/कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह 30 अप्रैल को कुरुक्षेत्र दौरे पर पहुंचेंगे। थानेसर स्थित चुनावी कार्यालय और रादौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने पिहोवा विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा के दौरान दी।

उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का कुरुक्षेत्र से एक डरा हुआ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो नवीन जिंदल को ईडी का डर दिखा कर उम्मीदवार बना दिया।

उन्होंने कहा कि कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि इस बार पीएम मोदी की विदाई तय है। जब इस विदाई तय की बात आई तो इन्होंने अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस भेजने शुरू कर दिए, ताकि गठबंधन टूट जाए। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा जेल से सरकार चला लेंगे, लेकिन इंडिया गठबंधन नहीं तोड़ेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *