पहरावर में बनेगा भगवान परशुराम मंदिर – जयहिंद

रोहतक, 19 मई। रविवार को रोहतक का तापमान शरीर को जला देने वाला था लेकिन, इन गर्म लू का असर पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहुंचे युवाओं -बुजुर्गों और महिलाओं पर न के बराबर था। जन्मोत्सव शुरू होने से लेकर आखिरी तक जोश और जुनून देखते ही बन रहा था। भगवान भोलेनाथ और परशुराम के जयकारे लगाये जा रहे थे।

इस मौके पर जन सभा को संबोधित करते हुए जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि मौसम गर्म है और यहाँ पहुंचे लोग उससे भी ज्यादा गर्म है। ठंडे लोग नहीं चाहिए। अगर ठंडे पड़ जाते तो ये जमीन कभी समाज को नहीं मिल पाती। आज इस जमीन पर खड़े हो कर भगवान भोलेनाथ और परशुराम की जय नहीं  बोल रहे होते। परशुराम का असली चेला वही है जिसने मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए फरसा तक उठा लिया। महिला के सम्मान के लिए, गरीबों की हक़ की लड़ाई के लिए और समाज की आवाज उठाने के लिए फरसा उठाना एक योद्धा का धर्म होता है। अगर हक की आवाज नहीं उठा सकते तो किसी भी भगवान् के भक्त नहीं हो सकते। आज यहां पहुचा हर युवा-बुजुर्ग, महिला किसी रैली के लिए नहीं आए हैं बल्कि भगवान भोलेनाथ और परशुराम के दरबार में हाजिरी लगाने आए हैं।

जयहिंद ने कहा कि 36 बिरादरी के भाईचारे ने पहरावर की जमीन की लड़ाई लड़ी, बुजुर्गों की पेंशन बनवाई, पीपीपी में हुई गड़बड़ी ठीक करवाई, बेरोजगारों की बारात निकली, पानी की समस्या को उठाया। जिन्होंने उनकी इस लड़ाई में साथ दिया एक मिनट या एक रुपया का भी सहयोग दिया उनका वे जिन्दगी भर आभारी रहेंगे। सभी देवी -देवतों और इसी भाईचारे के दम पर ही उन्होंने आज तक जनता की लड़ाई लड़ी और इनका साथ रहा तो आगे भी लड़ते रहेंगे।

जयहिंद ने वही जब  121 फीट देश की सबसे ऊंची मंदिर मूर्ति निर्माण की बात कही तो पंडाल में मौजूद सभी लोगों ने जोश में भरकर हामी भारी और तन-मन -धन से साथ देने की बात कही।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *