पूर्व बीजेपी विधायक रोहिता रेवड़ी कांग्रेस में हुई शामिल

14 मई, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के कुनबे में एक और बड़ी नेता की एंट्री हुई है। पानीपत से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। दोनों नेताओं ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर रोहिता रेवड़ी ने कहा कि बीजेपी ना आम जनता का सम्मान मिलता है और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। भाजपा पूरी तरह जात-पात की राजनीति में लिप्त इसलिए वो पार्टी के भीतर खुद को असहज महसूस कर रही थीं। लोगों को बांटने वाली राजनीति से दूरी बनाते हुए उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला लिया है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार लेता जा रहा है। चुनाव में कांग्रेस को जनता का भरपूर साथ और समर्थन प्राप्त हो रहा है। भाजपा व अन्य दलों को छोड़कर 40 से ज्यादा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक कांग्रेस के साथ आ चुके हैं। सभी ने एकजुट होकर जनता विरोधी इस सरकार को हराने का फैसला लिया है। जो भी नेता संघर्ष के समय में कांग्रेस का साथ आ रहे हैं, पार्टी उनका आभार व्यक्त करती है। उनके आने से निश्चित ही हरियाणा में कांग्रेस को और मजबूती प्राप्त होगी। इस बार देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *