मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने सड़क किनारे बनाई चाय

नैनीताल। नैनीताल के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मॉर्निंग वॉक के दौरान दुकान पर चाय बनाते देख हैरान रह गए। उन्होंने अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय वाले की हेल्प की। 

नैनीताल दौरे पर ये नजारा आज सुबह देखने को मिला। शहर के दौरे पर आए धामी मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास भी पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान कुछ समस्याएं सामने आई तो उन्होंने तुरंत अफसरों को जरूरी हिदायत दी। इसके बाद मुख्यमंत्री बीपी पांडेय अस्पताल पहुंच गए और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मरीजों से उनका हालचाल पूछा और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के निर्देश भी दिए।

मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को पूछना और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिनचर्या का हिस्सा रहा है। वह देहरादून में हों या फिर अन्य स्थानों के भ्रमण पर, हमेशा सुबह की सैर करते हैं और आम लोगों से रूबरू होते हैं। 

मॉर्निंग वॉक के दौरान वे आम जनता से भी मिले और उनसे उत्तराखंड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन पर विचार जाने।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *