गौशाला में गोबर से निर्मित उत्पादों की जानकारी लेती नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

धामी ने सेंटर से जोड़ा कनेक्शन, मांगी संचार सेवाओं में मदद

नई दिल्ली, 28 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए नए तरीके से केंद्र से कनेक्शन जोड़ लिया है।

धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उत्तराखंड में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य के वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था मजबूत करने तथा पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार तथा रिलाइन्स जिओ द्वारा गुंजी में लगाए गए टावर को ऑपरेशनल कराए जाने की गुजारिश की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री को बताया कि नैनीताल के तल्लीताल स्थित डाकघर को नैनीताल की यातायात समस्या के समाधान के लिए किसी और जगह  शिफ्ट किया जाना जनहित में जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि नैनीताल में प्रतिदिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या तथा विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज का आश्रम ‘श्री कैंची धाम’ की प्रसिद्धि में रोजाना श्रद्धालुओं के साथ-साथ नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक बढ़ोतरी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल को यातायात समस्या को दूर करने के लिए पूर्व में आईआईटी, दिल्ली द्वारा नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए किए गये विस्तृत अध्ययन एवम् सुझावों के आधार पर तकनीकी टीम तथा सड़क सुरक्षा समिति द्वारा नैनीताल के मुख्य चौराहे पर स्थित पोस्ट ऑफिस को जाम की समस्या का प्रमुख कारण माना है।  उन्होंने कहा कि नैनीताल सिटी में जाम से मुक्ति तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए नैनीताल नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित डाकघर को किसी और जगह शिफ्ट किए जाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 4G सैचुरेशन स्कीम के अन्तर्गत भारत संचार निगम (बी.एस.एन.एल.) द्वारा उत्तराखंड में 638 टावर लगने थे, जिसमें से 481 टावर के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत थी। उत्तराखंड सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है, परंतु बी.एस.एन.एल. ने अभी 224 टावर ही लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री से बी.एस.एन.एल. को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया।

केंद्रीय संचार मंत्री ने धामी द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जल्द ही कदम उठाने का भरोसा दिया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *