धामी के विकास कार्यों पर एल्बम लॉन्च

देहरादून, 16 मार्च। आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता डोईवाला के तत्वावधान में शनिवार को मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर बनी ‘धामी जी कु रैबार’ गीत एल्बम वह आदर्श संस्था की स्मारिका का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा लोकार्पण व विमोचन किया गया।

आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की इन्हीं उपलब्धियां को लेकर यह एल्बम बनाई गई है। वही स्मारिका के माध्यम से सरकार कार्यों को बताया गया।

उन्होंने बताया कि आदर्श संस्था से जुड़े एल्बम के प्रोडक्शन एवं कलाकार उत्तम सिंह भंडारी है। गाने की शूटिंग देहरादून ऋषिकेश व ओणि गांव में हुई। जिसमें गीतकार संयुक्त रूप से गंगा विष्णु व वीरेंद्र पंवार है। संगीत वीरेंद्र पवार,विडिओ एवं एडिट राहुल कठैत रहे।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *