आप नेता अनुराग ढांडा ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह से की मुलाकात

दिल्ली, 19 अप्रैल। हरियाणा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार देर शाम को राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश में मौजूदा राजनीतिक हालात और हरियाणा के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ जेल प्रशासन द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को भी चर्चा की।

अनुराग ढांडा ने संजय सिंह को हरियाणा में प्रचार का दिया न्यौता और साथ हरियाणा में इंडिया गठबंधन और कुरुक्षेत्र लोकसभा में आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ आगामी दिनों में हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। राज्यसभा सांसद संजय सिंह हरियाणा में चुनाव प्रचार का न्योता स्वीकार किया। 

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में संजय सिंह 30 अप्रैल व 2 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी की तानाशाही नीतियों की पोल खोलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। बीजेपी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टी के नेताओं पर झूठे केस लगाकर उनको जेल में डाल रही है। जनता लोकसभा चुनावों में इसका वोट की चोट से इसका जवाब देने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कस्टडी में सीएम अरविंद केजरीवाल की इन्सुलिन रोकी गई है।वो 30 साल से शुगर के पेशेंट हैं। उनको 54 यूनिट इन्सुलिन रोज दी जाती थी। कस्टडी में जेल प्रशासन सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं लेने दे रहा है। उनका शुगर लेवल 300 तक पहुंचा। ये उनको जेल में मारने की साजिश की जा रही है। पूरे देश की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *