WWE कविता दलाल का बड़ा बयान
WWE कविता दलाल का बड़ा बयान

Wrestlers Protest: WWE कविता दलाल का बड़ा बयान, राजनेताओं का नही होना चाहिए खेलो से कोई वास्ता

Wrestlers Protest: WWE कविता दलाल का बड़ा बयान, राजनेताओं का नही होना चाहिए खेलो से कोई वास्ता

Published By Anil Katariya

Wrestlers Protest: बागपत अपनी ससुराल पहुची देश की पहली WWE महिला पहलवान कविता दलाल का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने साफतौर पर कहा है, कि खेलो से राजनेताओं का कोई वास्ता नही होना चाहिए। क्योंकि राजनेता नही जानते कि खेल कैसे खेला जाता है। और मैडल कैसे लाया जाता है।

ये भी देखिए … अधूरा काम छोड़कर भागे ठेकेदारों पर होगा मुकदमा दर्ज़, होंगे ब्लैक लिस्टेड

खेलो के ऊपर है राजनेताओं का कब्जा

Wrestlers Protest: खिलाड़ियों के ऊपर राजनेता ना हो तो भारत बहुत मेडल ला सकते है। आज खेलो पर राजनेताओं का कब्जा है। जिसका भारत को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनेता ब्रजभूषण खेलो पर अपना दबदबा कायम किए हुए है । आज मुश्किलें जो है वह इसलिए है । कि वो राजनेता जिसका मैदान से, खेलो से , कोई वास्ता नही रहा है। खेलो के लिए कोई जुनून नही पाला है। मैडल कैसे आते है। उनको ये आभास नही है। अनुभव नही है। वे खेलो को अच्छे तरह से लेकर नही चल सकते।

खेलो के ऊपर है राजनेताओं का कब्जा
खेलो के ऊपर है राजनेताओं का कब्जा
नेताओं ने देश का बहुत बड़ा नुकसान किया

Wrestlers Protest: कविता दलाल ने कहा कि वह एक खिलाड़ी है। मैदान से जुड़ी है, और वे राजनीति में आ जाए तो बेहत्तर काम कर सकते है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, देश मे बहुत अच्छे अच्छे खिलाड़ी है, यदि उन्हें अच्छी सुविधाएं मिल जाए, तो वे काफी मैडल ला सकते है। सभी खेलो के ऊपर ब्रजभूषण जैसे लोगो का कब्जा है। जिसने देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है। हमने बहुत मेडल की हानि की है। इसलिए खेलो से राजनेताओं का कोई वास्ता होना ही नही चाहिए।Wrestlers Protest

ये भी पढ़ें … ईंट भट्ठों पर जलाया जा रहा प्रतिबंधित ईंधन, एनजीटी के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

Wrestlers Protest: राजनेताओं ने कभी कोई खेल ही नही खेला है और ना ही उन्हें कोई अनुभव है। उनको खेलो से दूर ही रहना चाहिए। पूरे देश मे आज गुस्सा है ओर हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहा खिलाड़ियों के अंदर टेलेंट है। लेकिन आज स्थिति ऐसी बनी हुई है। कि हर प्रदेश को एक दूसरे के आमने सामने कर दिया है। वह हमारे भविष्य के लिए बहुत भयानक है। अगर बच्चियों ने कोई आरोप लगाया है तो उनकी बात पर शीघ्र कार्यवाही होनी चाहिए थी। महिला के लिए उसकी अस्मिता से बढ़कर कुछ नही है। Wrestlers Protest

Similar Posts