umesh kumar sharma
umesh kumar sharma

VIP visit to Bhim Army chief : हमले में घायल आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष से मिलने VIP का लगा तांता, पढ़िए किसने क्या कहा ?

Published By Anil Kkatariya
VIP visit to Bhim Army chief : सहारनपुर : बुधवार की शाम थाना देवबंद इलाके में आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी  संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद पर कार सवार युवकों ने जनलेवा हमला कर दिया। हमले में भीम आर्मी चीफ बाल बाल बच गए। हालांकि एक गोली उनकी कमर को छूकर निकल गई। खास बात ये है कि चंद्रशेखर पर यह हमला उनके गृह जनपद में हुआ है। हमले में घायल चंद्रशेखर आजाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हमलावरों की गिरफ्तारी और भीम आर्मी  संस्थापक को Z PLUS सुरक्षा देने की मांग को लेकर ASP एवं भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रात भर जिला अस्पताल में हंगामा किया है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से जहां जिला अस्पताल छावनी बना रहा वहीं हमलावरों की तलाश में जनपद के मुख्य मार्गो की नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। गोली लगने से जख्मी हुए चंद्रशेखर आजाद ने जिला अस्पताल से वीडियो जारी कर सभी साथियों और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं पुलिस ने हमलावरों की कार बरामद कर ली है। चार संदिग्द युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
VIP visit to Bhim Army chief
 जानिये क्या है पूरा मामला 
VIP visit to Bhim Army chief :आपको बता दें कि बुधवार की दोहपर भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद दिल्ली से सहारनपुर आ रहे थे। बीच रास्ते में कस्बा देवबंद में अपने साथी एडवोकेट अजय गौतम की माता जी निधन के बाद शोक व्यक्त करने गांधी कालोनी में रुके थे। शाम करीब पांच जब भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकले तो बीच रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे हरियाणा नम्बर सफेद रंग की (HR 70D 0278) कार सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाडी पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी। चंद्र शेखर और चालाक ने सीटों में निचे घुसकर बमुश्किल जान बचाई वहीं गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि एक गोली चंद्र शेखर की कमर की साइड में लग गई। गनीमत ये रही कि गोली बाहरी खाल में धंस गई। जिससे चंद्र शेखर की जान बाल बाल बच गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए कार लेकर मौके से फरार हो गए। VIP visit to Bhim Army chief
भीम आर्मी नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप
आनन फानन में घायल चन्द्रशेखर आजाद को देवबंद सीएचसी से जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पहले से ही भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई थी। पदाधिकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी और चंद्र शेखर को Z PLUS सुरक्षा देने की मांग को लेकर जिला अस्पताल में रात भर हंगामा किया है। जैसे ही एम्बुलेंस चंद्र शेखर आजाद को लेकर अस्पताल पहुंची तो भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एम्बुलेंस को घेर लिया। भीड़ का हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस घायल चंद्र शेखर को इमरजेंसी वार्ड की बजाए मेडिकल वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ पूरी रात जिला अस्पताल में डटी रही है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से जिला अस्पताल छावनी में तब्दील रहा। कई थानों की पुलिस जिला अस्पताल में लगाईं गई। भीम आर्मी नेताओं का आरोप है कि चंद्र शेखर एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं बावजूद इसके शासन की और से उन्हें कोई सुरक्षा कर्मी नहीं दिया गया। आज अगर उनके साथ  होते तो उन पर हमला नहीं होता। VIP visit to Bhim Army chief
VIP visit to Bhim Army chief
चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओ से की अपील, बोले मैं स्वस्थ हूँ 
VIP visit to Bhim Army chief :मेडिकल वार्ड में भर्ती भीम आर्मी संस्थापक ने वीडियो जारी कर सभी कार्यकर्ताओं से शान्ति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि “हमारी किसी से कोई दुश्मनी नही है, मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूँ, सभी साथियों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें, जिला अस्पताल में भी और जहां है वहां भी, हम अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे, मैं ठीक हूँ बस आप शांति बनाए रखिए, आप लोग मेरी बात को मानिए, मैं आपसे अपील कर रहा हूँ, वीरवार को बकरा ईद का त्यौहार भी है और मुस्लिम भाइयों को अपने त्यौहार को लेकर उत्साह भी है, आप शांति बनाए रखें, मुझ पर भगवान का आशीर्वाद है, इतनी जल्दी मुझे कुछ होने वाला नही है, मैं स्वस्थ हूँ आप परेशान ना हों”। VIP visit to Bhim Army chief
Z प्लस सुरक्षा कर रहे मांग 
आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमले का मामला गरमाने लगा है। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती चन्द्र शेखर से मिलने जहां विपक्षी दलों के नेता पहुंच रहे हैं वहीं पहलवान बजरंग पुनिया चंद्रशेखर आजाद से मिलने के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर पहुंचे हैं। आईसीयू के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। भीम आर्मी के नेता Z+ सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। जिला अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को बरामद कर चार संदिग्द युवकों को भी हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। चंद्रशेखर आजाद की ओर से दी गई तहरीर के आधार जानलेवा हमले और SC/ST के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न ने इस हमले को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सुरक्षा मुहैया नही कराने के आरोप लगाए हैं। VIP visit to Bhim Army chief
हमलावरों पर रासुका लगाने की मांग 
हमले में घायल हुए आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद आईसीयू में भर्ती किये हुए हैं। जहां तमाम विपक्षी दलों के नेता, जनप्रतिनिधियो समेत उनके समर्थक पहुंच रहे हैं। आईसीयू के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। पहलवान बजरंग पुनिया चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे हैं। आईसीयू वार्ड में मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न ने न सिर्फ भाजपा सरकार पर गभीर आरोप लगाए हैं बल्कि हमले के पीछे बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला चन्द्रशेखर आजाद पर नही हुआ है बल्कि दलितों एवं पिछड़ों के अधिकारों पर हुआ है। यही वजह है कि अभी तक सत्ता पक्ष की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नही आई है। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमलावरों पर रासुका के तहत कार्यवाई होनी चाहिए। VIP visit to Bhim Army chief
पुलिस कर रही कार्यवाई – बीजेपी विधायक 
चंद्रशेखर आजाद का जिला आईसीयू में इलाज चल रहा है। जिनसे मिलने के लिए जहां समर्थकों की भीड़ लगी हुई है वहीं विपक्षी नेताओं का भी तांता लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महापौर अजय सिंह और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन चंद्रशेखर से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने आईसीयू में भर्ती चन्द्रशेखर आजाद का हाल-चाल जाना। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा है कि जो दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी कानून अपना काम कर रहा है। VIP visit to Bhim Army chief
हमले को जाति से जोड़कर ना देखें भीम आर्मी : साक्षी, बजरंग पुनिया 
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हाल जानने के लिए पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहारनपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चंद्रशेखर से बंद कमरे में मुलाकात की और चंद्रशेखर को भरोसा दिलाया कि वह सभी उनके साथ हैं। इस दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी ही रखी। भीड़ के बीच कड़े सुरक्षा घेरे में उन्हे पुलिस गाड़ी से उतरने के बाद चंद्रशेखर के वार्ड तक लेकर गई।  VIP visit to Bhim Army chief
VIP visit to Bhim Army chief
बजरंग पूनिया ने कहा कि ये जातिवाद का मुद्दा नहीं है। चंद्रशेखर समाज को सुधारने के लिए आवाज उठाते हैं वो किसी जातिवाद को बढ़ावा नहीं देते हैं। इसलिए इस मामले को जातिवाद के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। यह हमला निंदनीय है। जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ा जाए। साक्षी मलिक ने कहा कि मैं ये नहीं बता सकती कि इसके पीछे क्या कारण है लेकिन ये कहूंगी कि ये घटना गलत है निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं बस यही कहूंगी कि जल्द से जल्द दोषियों को सजा दी जाए। सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिहाज से यहां काफी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लगातार एक के बाद एक वीआईपी चंद्रशेखर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब पहुंची साक्षी मलिक ने कहा कि चंद्रशेखर सभी के दुख में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला बेहद निंदनीय हैं। हम चंद्रशेखर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और यूपी सरकार से मांग करते हैं कि जल्द हमलावरों को पकड़ा जाए। VIP visit to Bhim Army chief

ये भी देखिये... 4 बार जेल जा चुके इस कट्टर भीम आर्मी ने सरकार को दे दी चेतावनी...
VIP visit to Bhim Army chief: बावजूद इसके अपनी बात रखते हुए बजरंग पूनिया ने कहा कि ये जातिवाद का मुद्दा नहीं है। चंद्रशेखर समाज को सुधारने के लिए आवाज उठा रहे हैं। वे किसी जातिवाद को बढ़ावा नहीं देते हैं। इसलिए इस मामले को जातिवाद के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। यह हमला निंदनीय है। जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ा जाए। वहीं साक्षी मलिक ने कहा कि मैं ये नहीं बता सकती कि इसके पीछे क्या कारण है लेकिन ये जरूर कहूंगी कि ये भीम आर्मी संस्थापक पर यह हमला गलत है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मैं बस यही कहूंगी कि जल्द से जल्द दोषियों को सजा दी जाए। VIP visit to Bhim Army chief
खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने सुरक्षा देने की शिफारिश 
VIP visit to Bhim Army chief :खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दलित एवं पिछड़ों के लिए ही नही बल्कि सर्व समाज के पीड़ित लोगों के लिए लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। उनके ऊपर हुए हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उमेश शर्मा ने यूपी की योगी सरकार से भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद को सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद दलित पिछड़ों की जेआ आवाज बनकर देश के सभी प्रदेशो में जाते रहते हैं। उनकी जान को खतरा हमेशा बना रहता है। बाबजूद इसके यूपी की प्रदेश और केंद्र की मोदी सरकार ने एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा कर्मी मुहैया नही कराया है। ऐसे अगर कल उन्हें सुरक्षा मिली होती तो उन पर हमला नही होता। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिये उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए। ताकि इस हमले के बाद उनका मनोबल बढ़े और वे दलित पिछड़ों की आवाज बन कर उन्हें न्याय दिलाते रहें। उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि योगी सरकार में लायन आर्डर फैल होता दिख रहा है। यही वजह है कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस को चाहिए कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करें। VIP visit to Bhim Army chief
ये भी पढ़िए … ठेकेदार की लापरवाही से गड्ढे में डूबे पांच बालक, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Similar Posts