UPPSC Result 2024

UPPSC Result 2024 : सहारनपुर के सिद्धार्थ ने UPPSC परीक्षा में बने टॉपर, माता-पिता के साथ जिले का नाम किया रोशन

UPPSC Result 2024 : सहारनपुर के सिद्धार्थ ने UPPSC परीक्षा में बने टॉपर, माता-पिता के साथ जिले का नाम किया रोशन

Published By Roshan Lal Saini

UPPSC Result 2024 सहारनपुर : मंगलवार की देर शाम UP PCS का रिजल्ट घोषित हुआ है। सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता सिविल सेवा सर्विस की परीक्षा में टॉपर बने हैं। UP PCS में टॉपर आने की खबर मिलते ही जहां गुप्ता परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सिद्धार्थ गुप्ता अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दे रहे हैं।

सिद्धार्थ ने बताया वह 2018 से सिविल सेवा सर्विस की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उसने दूसरे अटेम्प्ट में UP PCS की परीक्षा टॉपर के साथ उतीर्ण की है। जबकि पहले अटेम्प्ट में सिद्धार्थ गुप्ता ने नायब तहसीलदार के पद पर जॉइन किया था। वर्तमान में सिद्धार्थ गुप्ता बिजनौर में नायब तहसीलदार हैं।

ये भी पढ़िए …  पहले दिन तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने किये रामलला के दर्शन, पडोसी जनपदों में रोके श्रदालुओं के वाहन

UPPSC Result 2024

आपको बता दें कि सिद्धार्थ गुप्ता जनपद सहारनपुर के कस्बा देवबंद की अग्रसेन विहार के रहने वाले हैं। उनके पिता राजेश गुप्ता परचून की दुकान चलाते हैं। जबकि उनकी माता जी ग्रहणी हैं। सिद्धार्थ दो बहनों के इकलौते भाई हैं। दोनों बहनें उनसे बड़ी हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कस्बा देवबंद के एक स्कूल से शुरू की। इसके बाद उसने दिल्ली की हंसराज यूनिवर्सिटी से स्नातक उतीर्ण किया। दिल्ली के ही एक कोचिंग सेंटर से सिविल सेवा की तैयारी की है। UPPSC Result 2024

ये भी देखिये…

सिद्धार्थ गुप्ता बताते हैं कि सिविल सेवा सर्विस में जाने का सपना बचपन से ही था। इसके लिए वह दिन रात कड़ी मेहनत के साथ स्टडी कर रहे थे। दिन में 10 से 12 घण्टे लगातार पढ़ाई करते थे। 2022-23 में पहली बार UPPSC की परीक्षा दी थी। जिसमें कम रैंक होने के चलते उसको नायब तहसीलदार का पद मिला था। नायब तहसीलदार के पद पर रहते सिद्धार्थ की PCS अधिकारी बनने की चाहत कम नही हुई। हालांकि इससे पहले तीन बार UPSC की परीक्षा भी दे चुका है लेकिन इंटरव्यू में कुछ नंबरों से रह गया था। UPPSC Result 2024

ये भी पढ़िए …   प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले मूर्तिकार योगीराज, “दुनिया का सबसे भाग्यशाली हूँ मैं”

UPPSC Result 2024

उधर बेटे की कामयाबी पर परिजनों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। सिद्धार्थ गुप्ता ने सफलता का श्रेय परिजनों औऱ गुरुजनों को दिया है। खास बात ये है कि प्रीलिम्स में पहली बार मे ही सिद्धार्थ ने सिविल सेवा परीक्षा PCS न सिर्फ पास की बल्कि प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर जनपद और परिवार का नाम रोशन किया है। जिसके बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। UPPSC Result 2024

सिद्धार्थ गुप्ता ने सिविल सेवा सर्विस में जाने का अपना लक्ष्य बनाया था। उन्होंने परीक्षा में सफलता के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की। जिसका इनाम सिद्धार्थ को आज मिल ही गया। PCS बनकर सिद्धार्थ जनसेवा से जुड़े कामों को प्राथमिकता के तौर पर करना चाहते हैं। उनका कहना है कि आज के नतीजों ने मेरी उम्मीदों को पूरा करने का काम किया है। लाखों अभ्यर्थियों का सपना यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर PCS अधिकारी बनने का होता है। लेकिन कुछ ही लोगों के सपने साकार हो पाते हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद वह दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर पर तैयारी कर रहा था। UPPSC Result 2024

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts