UP Politics

UP Politics : यूपी का चुनावी संग्राम : क्या खूटें से बंधी गाय बछड़े के साथ खूंटा उखाड़ पायेगी?

UP Politics : यूपी का चुनावी संग्राम : क्या खूटें से बंधी गाय बछड़े के साथ खूंटा उखाड़ पायेगी?

Published By Roshan Lal Saini

UP Politics : भाजपा के यूपी के मिशन 80 के तहत पार्टी ने पीलीभीत और सुल्तानपुर पर रणनीतिक फैसला लिया है। जिसमें पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटते हुए, सुल्तानपुर से मेनका गांधी का टिकट बरक़रार रखा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला बहुत ही रणनीतिक है। जिसमें गाय को खूंटे से बांधे रखा है और बछड़े के गले से रस्सी निकाल दी है।

UP Politics

ये भी पढ़िए …  पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का कटा टिकट, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव !

तो साफ जाहिर है कि अगर गाय खूंटे से बंधी हुई है और बछड़े की रस्सी खुल गई है उसके बावजूद बछड़ा कहीं जाएगा? मेरे विचार से इसकी संभावना न के बराबर है, हां अगर गाय खुद ही खूंटा उखाड़ कर निकल चलती है तो फिर बछड़ा उसके साथ कुलाचे मारता हुआ जा सकता है। अगर गाय और बछडा मैदान में निकलते हैं तो उनके लिए सियासी घास और दाने-पानी की कोई कमी नहीं है। ज़ाहिर है कि यूपी में अखिलेश यादव, दिल्ली में सियासी चक्रव्यूह में फंसे अरविंद केजरीवाल, वेस्ट बंगाल में ममता बनर्जी उनका सहयोग कर सकती हैं। UP Politics

ये भी देखिये … BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी

इसके कई लोगों का यह भी मानना है कि अगर भाजपा वरुण गांधी से विमुख है तो वरुण गांधी को भी खुलकर सामने आकर भाजपा को चुनौती देते हुए बनारस से प्रधानमंत्री मोदी के सामने चुनाव लड़ना चाहिए, टिकट कटने और घर बैठने से अच्छा है कि चुनाव हार कर घर बैठें, अगर वह बनारस से पीएम मोदी के सामने चुनाव हारते हैं तो वें देश में बड़ी सियासी शख्सियत बनकर उभरेंगे। UP Politics

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  सपा या कांग्रेस में जा सकते हैं वरुण गांधी, जानिए क्या हो सकती है अगली रणनीति ?

हालांकि इतनी हिम्मत वरुण गांधी दिखा पाएंगे? इस पर तमाम विश्लेषको और सियासी जानकारों को संशय है। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी वरुण गांधी को कांग्रेस में आने के लिए निमंत्रण दिया है और कहां है कि अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो उनका चुनाव भी लडाया जाएगा। UP Politics

ये भी देखिये …  KAIRANA लोकसभा के मुस्लिम ने इक़रा हसन और PRADEEP CHAUDHARY पर बोल दी बड़ी बात

हालांकि कई लोगों का यह भी कहना है कि रायबरेली और अमेठी खाली है। तो अमेठी से उनको अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतारा जाये। लेकिन अभी यह सब बातें केवल एक परिकल्पना है। दरअसल वरुण गांधी और मेनका गांधी ने चुप्पी साधी हुई है। यह तभी फाइनल होगा जब इन दोनों में से किसी एक की चुप्पी टूटेगी और और यह दोनों कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। उसके लिए हमें इंतजार करना होगा। UP Politics

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts