UP Politics
सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी - फोटो सोशल मिडिया 

UP Politics : पांचवीं शादी में फंसे रामपुर के सपा प्रत्याशी, महिला की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

UP Politics : पांचवीं शादी में फंसे रामपुर के सपा प्रत्याशी, महिला की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

Published By Anil Katariya

UP Politics : रामपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी के सामने गज़ब की समस्या आ कड़ी हुई है।  सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी पांचवीं शादी में फंस गए हैं। मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ आगरा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला के मुताबिक़ मोहिबुल्लाह नदवी ने उसके साथ न सिर्फ धोखे से शादी की बल्कि उसे घर से निकाल दिया है। मोहिबुल्लाह नदवी ने चुनावी हलफनामे में अपनी पांचवीं पत्नी का जिक्र भी किया है। हालांकि उन्होंने ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। UP Politics

UP Politics
सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी – फोटो सोशल मिडिया 
ये भी देखिए …  मुस्लिम नेता ने सरकार की उड़ाई धज्जिया, बोल दी बड़ी बात

आपको बता दें कि एक महिला ने रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह के खिलाफआगरा के डीसीपी सिटी को तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह ने उसके साथ निकाह किया था। कुछ दिन तक तो सब ठीक चलता रहा लेकिन बाद में उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया है। जहां दोनों की काउंसलिंग कर मामले को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। UP Politics

ये भी पढ़िए …  हाईकोट ने अफ़ज़ाल अंसारी के मामले में दी अगली तारीख, अफ़ज़ाल के चुनाव पर लटकी तलवार

दरअसल सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी मूलरूप से जिला रामपुर की तहसील स्वार इलाके के गांव रजानगर के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में जामा मस्जिद, पार्लियामेंट हाउस 5 रेसकोर्स रोड नई दिल्ली में रहे हैं। आगरा के शहीद नगर निवासी रुमाना परवीन बृहस्पतिवार को डीसीपी सिटी ऑफिस में तहरीर दी है। तहरीर में रूमाना परवीन ने बताया कि उनका निकाह 22 अक्तूबर 2012 को मोहिब्बुल्लाह नदवी के साथ हुआ था। उसका पति मोहिब्बुल्लाह और ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। UP Politics

ये भी देखिए …

जिसके चलते ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि मोहिब्बुल्लाह ने 19 अप्रैल 2015 को रूमाना को घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने मायके आगरा में रह रही है। उसके एक पुत्र अहमद अमीन है। उसको निकाह के कुछ दिन बाद पता चला था कि मोहिब्बुल्लाह ने पहले से 3 निकाह और कर रखे थे। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ लगाए जाने हलफनामे में सपा प्रत्याशी ने पांचवीं पत्नी का नाम लिखा है। UP Politics

ये भी देखिए … WEST UP में ख़त्म हुई MUSLIM घरानों की राजनीति से, 2024 में आया भुचाल

पीड़िता ने बताया कि मोहिब्बुल्लाह लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की टिकट पर रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग में जो पर्चा भरा है। उसमें अपनी पत्नी का नाम समरा नाज लिखा है। मोहिब्बुलाह ने सबसे पहले संभल की आफिया खातून, दूसरी रायबरेली की युवती, तीसरी रामपुर की नजीफा के साथ शादियां कर चुका है। इसके बाद उसके साथ निकाह किया था। अब पांचवीं पत्नी संभल की समरा नाज को हलफनामे में दर्शाया है। UP Politics

ये भी पढ़िए …  फिरोजाबाद में गरजे सीएम योगी, बोले- “दादी के नारे को तोते की तरह रट रहे राहुल गांधी”

आरोप है कि मोहिब्बुल्लाह ने समरा नाज के साथ अवैध रूप से निकाह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब शादियां देश और मुस्लिम दोनों कानून के खिलाफ की हैं। पीड़िता के मुताबिक़ षडयंत्र में अन्य लोग लुभना, अनवार, शैफ अनवार, मोहम्मद शिवली, इकरा, अज्जत भी शामिल हैं। रूमाना ने ससुरालियों और सपा प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाईं है। UP Politics

पीड़िता का कहना है कि सपा प्रत्याशी उसकी हत्या करा सकते हैं। डीसीपी आगरा सूरज राय ने बताया कि रामपुर के प्रत्याशी पर पांचवीं शादी का आरोप लगाया गया है। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एसीपी पूनम सिरोही को प्रार्थनापत्र की जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले में निकाह से संबंधित दस्तावेज देखे जाएंगे। आरोपी पक्ष को भी बुलाया जाएगा। पीड़िता ने हलफनामे की प्रति भी दी है। UP Politics

ये भी पढ़िए … MP अफ़ज़ाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी ने राजनीति में की एंट्री, अखिलेश यादव की सलाह से संभालेंगी पिता की विरासत

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts