UP Politics News

UP Politics News : पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का कटा टिकट, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव !

UP Politics News : पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का कटा टिकट, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव !

Published By Special Desk News14Today...

UP Politics News : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करना पीलीभीत सांसद वरुण गांधी को महंगा पड़ गया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने फायर ब्रांड नेता कहे जाने वाले वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। जबकि वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर लोकसभा सीट प्रत्याशी घोषित किया है।

वरुण गांधी की जगह भाजपा ने लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को पीलीभीत सीट पर प्रत्याशी बनाया है। हालांकि वरुण गांधी की जगह टिकट लेने वालों की लाइन में कई मंत्री और विधायक भी लगे हुए थे। भाजपा से टिकट कटने जहां वरुण गांधी के समर्थक खामोश नजर आ रहे हैं वहीं वरुण गांधी नई रणनीति तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़िए …  जानिये कैराना लोकसभा सीट का सियासी इतिहास, हसन और हुकुम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही सियासत

UP Politics News
आपको बता दें कि वरुण गांधी ने साल 2004 से भाजपा में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना शुरू किया था। लगातार बीस सालों से एक ही सीट पर काबिज रहना भाजपा के अन्य नेताओं को नागवार गुजर रहा था। शायद यही वजह है कि पीलीभीत लोकसभा सीट पर भाजपा से उम्मीदवारी के दावेदारों की लम्बी लाइन लगी हुयी थी। जिनमें लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पूर्व सांसद बलराज पासी केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत आदि के नाम शामिल थे। UP Politics News

ये भी देखिये … BSP ने बिगाड़ा कैराना लोकसभा का समीकरण INDIA गठबंधन की मुश्किलें बढ़ी

पीलीभीत लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसके चलते रविवार की शाम भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं थी। पहले चरण के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुकी है। होली के बाद केवल दो दिन यानि 26 और  27 मार्च को ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने गहन मंथन के बाद अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारीकर दी। इस सूची में पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का नाम नहीं है। उनके स्थान पर जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। UP Politics News

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  रामायण के राम अरुण गोविल रावण की ससुराल मेरठ से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने टिकट किया फाइनल

उधर पीलीभीत निर्वाचन कार्यलय से वरुण गांधी के नाम पर चार सेट नामांकन पात्र ख़रीदे गए हैं। उनके निची सचिव ने 20 मार्च को चार सेट नामांकन पत्र ख़रीदे हुए हैं।टिकट कटने के बाद अब वरुण गांधी के निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि सूत्र तो ये भी बताते हैं कि वरुण गांधी समाजवादी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन सुल्तानपुर से उनकी मां मेनका गांधी का टिकट होने से वरुण गांधी के लिए परिस्थिति और ज्यादा जटिल हो गई है। UP Politics News

ये भी देखिये …  KAIRANA लोकसभा के मुस्लिम ने इक़रा हसन और PRADEEP CHAUDHARY पर बोल दी बड़ी बात

कुछ लोगो का तो यह भी कहना है कि भाजपा वरुण गांधी को किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है। वरुण गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगे अभी इसकी घाेषणा नहीं की है। दरअसल सांसद वरुण गांधी विगत दो ढाई साल से विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को असहज करने वाले सवाल उठाते रहे हैं। जिस कारण सांसद वरुण गांधी को भाजपा फिर टिकट देगी या नहीं? ये अटकलें काफी दिन से लगाई जा रही थी। UP Politics News

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts