UP Jodo Yatra Start From Saharanpur

UP Jodo Yatra Start From Saharanpur : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने सहारनपुर से शुरू की “UP जोड़ो यात्रा”, सफलता के लिए शाकंभरी देवी से लिया आशीर्वाद

UP Jodo Yatra Start From Saharanpur : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने सहारनपुर से शुरू की “UP जोड़ो यात्रा”, सफलता के लिए शाकंभरी देवी से लिया आशीर्वाद

Published By Roshan Lal Saini

UP Jodo Yatra Start From Saharanpur सहारनपुर : “भारत जोड़ो यात्रा” की बड़ी सफलता के बाद कांग्रेस ने “UP जोड़ो यात्रा” का शुभारंभ कर दिया है। कॉग्रेस  के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सहारनपुर की कुल देवी मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद “UP जोड़ो यात्रा” को हरी झंडी दी है। “UP जोड़ो यात्रा” की शुरुआत करने से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने माँ शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और यात्रा की बस के आगे नारियल तोड़ कर मंगलकामना की।

UP Jodo Yatra Start From Saharanpur
नारियल तोड़कर UP जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करते प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

आपको बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की आवाम तक पहुँचने के लिए “UP जोड़ो यात्रा” का शुभारम्भ किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया। अध्यक्ष अजय राय ने मान्यता के अनुसार सबसे पहले बाबा भूरा देव मंदिर पर जाकर प्रशाद चढ़ाया। उसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ माता रानी के दरबार में पहुँचे। वहाँ पर पहुंचकर उन्होंने माँ शाकम्भरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद यात्रा में शामिल होने वाली बस व अपनी गाड़ी के सामने नारियल तोड़कर मंगलकामना की। UP Jodo Yatra Start From Saharanpur

ये भी देखिये … INDIA गठबंधन की बैठक में समन्वय समिति और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत पर दिया जोर

“UP जोड़ो यात्रा” को कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर निकाला जा रहा है। यह यात्रा आज गंगोह से शुरू होकर 21 दिसम्बर को देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर के पुरकाजी पहुंचेगी। यूपी जोड़ो यात्रा आज 20 दिसम्बर को सहारनपुर से शुरू होकर देवबंद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजंहापुर, लखीमपुर, सीतापुर होती हुई जाएगी और लखनऊ में जाकर 12 जनवरी को सम्पन होगी। UP Jodo Yatra Start From Saharanpur

UP Jodo Yatra Start From Saharanpur

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मां शाकंभरी का दर्शन करके हम लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया और हमारी “UP जोड़ो यात्रा” यहां से शुरू हो रही है। जो निश्चित तौर से यहां से निकलकर लखनऊ तक जाएगी और हम सब लोगों ने मां से प्रार्थना की है कि यह यात्रा सफल हो अच्छे से हमारे साथ सभी वर्ग जो आज परेशान हैं किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, आम आदमी, व्यापारी सब लोग इसमें सब का पूरा सहयोग मिले ओर मां सब की मंगल कामना करें।  सब लोगों के लिए अच्छा हो यह हम लोगों ने कामना की है। UP Jodo Yatra Start From Saharanpur

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए … सहारनपुर से शुरू होगी कांग्रेस की ”UP जोड़ो यात्रा”, प्रशासन ने बदलवाया रूट

आपको यह भी बताते चलें कि जहां सहारनपुर लोकसभा सीट नंबर एक है वहीं प्रदेश में सहारनपुर की विधानसभा बेहट एक नंबर है। बेहट क्षेत्र में ही सिध्दपीठ मां शाकंभरी देवी का मंदिर है। जहां चुनाव से पहले तमाम राजनितिक दल माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यहीं से चुनावी शंखनाद करते रहें हैं। शायद यही वजह है की इस बार कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव का शंखनाद मां शाकंभरी देवी की पावन धरती सहारनपुर से करने जा रही है। इससे साफ है कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी हिंदुत्व को भी धार देने का काम करेगी। UP Jodo Yatra Start From Saharanpur

ये भी देखिये … मुसलमानों ने इमरान मसूद को धोया, मुस्लिम बोले दलित और मुस्लिम जहां 2024 का प्रधानमंत्री वहां

UP Jodo Yatra Start From Saharanpur
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय लोकदल ने भी मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लेकर चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा शुरू की थी। इससे पहले में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा कई बार मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद पश्चिमी यूपी से चुनाव का शंखनाद कर चुकी है। जिसके बाद चुनावी परिणाम भाजपा के पक्ष में आये। शायद यही वजह है कि अब कांग्रेस ने भी मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लिया है। ताकि कांग्रेस पार्टी यूपी में अपनी खोई सियासी जमीन ढूंढ पाए। UP Jodo Yatra Start From Saharanpur

ये भी पढ़िए …  मायावती ने अनुभवहीन आकाश को दी पार्टी की कमान, खुरपा-बुरका गठबंधन से वापस आएगी बसपा की खोई जमीन

इस दौरान अजय राय ने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में हम चुनाव जीते हैं। गन्ना किसान परेशान हैं। पांच साल से गन्ने का दाम नहीं बढ़ा है। भाजपा के विधायक को रेप केस में सजा होती है जब पार्टी को उनके बारे में पता था तो फिर महिलाओं का अपमान करने वाले को टिकट क्यों दिया। उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर वे जनता  बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, इमरान मसूद, जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इससे पहले बेहट में शाकंभरी जाते वक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कार में बैठे हुए ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। UP Jodo Yatra Start From Saharanpur

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts