DR AJAY KUMAR SINGH
DR AJAY KUMAR SINGH

UP Election Results 2023 : डॉ अजय कुमार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी से खदीजा मसूद को हराकर 8031 वोटों से जीत दर्ज़ की

UP Election Results 2023 : डॉ अजय कुमार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी से खदीजा मसूद को हराकर 8031 वोटों से जीत दर्ज़ की

Published By Roshan Lal Saini

UP Election Results 2023 : सहारनपुर : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई है। मतगणना के बाद किसी के सिर ताज सजा है तो किसी को हार की मायूसी हाथ लगी है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की बात करें तो यहां महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार (DR AJAY KUMAR SINGH) की जीत हुई है।

भाजपा-प्रत्याशी-डॉ-अजय-कुमार-की-जीत-हुई
भाजपा-प्रत्याशी-डॉ-अजय-कुमार-की-जीत-हुई

डॉ अजय विजयी घोषित

मतगणना के बाद करीब 8031 वोटों से डॉ अजय को विजयी घोषित किया गया है। डॉ अजय कुमार ने पूर्व विधायक एवं कद्दावर नेता कहे जाने वाले काजी इमरान मसूद की भाभी बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद को 8031 मतों से पराजित किया है। कहास बात ये है कि भाजपा ने महापौर सीट पर एक बार फिर काबिज हुए हैं। UP Election Results 2023

भाजपा-प्रत्याशी-डॉ-अजय-कुमार
भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार

विकासित शहर बनाना अपनी पहली प्राथमिकता

डॉ अजय कुमार नगर निगम सहारनपुर के दूसरे महापौर चुने गए हैं। या यूं कहें कि एक बार फिर स्मार्ट सिटी सहारनपुर की जनता ने कमल खिलाया है। जिसके बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बना हुआ है। शहर भर में मिठाईयां बांटने के साथ ढोल नगांडे बजा कर नए महापौर(MAYOR) का स्वागत किया जा रहा है। नवनिर्वाचित महापौर ने इस जीत को जनता की जीत बताया है। उन्होंने शहर को स्मार्ट और विकासित शहर बनाना अपनी पहली प्राथमिकता बताई है। UP Election Results 2023

8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

UP Election Results 2023: महानगर सहारनपुर में भाजपा से डॉ अजय कुमार, बसपा से इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद, सपा से विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक औऱ कांग्रेस से प्रदीप वर्मा समेत 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। शनिवार सुबह सबकी किस्मत का पिटारा खुल गया। UP Election Results 2023

8-प्रत्याशी-चुनाव-मैदान-में
8-प्रत्याशी-चुनाव-मैदान-में

पहले राउंड में बसपा की खदीजा मसूद ने बढ़त बनाई लेकिन दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने उन्हें पीछे कर दिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाते चले गए। हर बूथ पर उन्हें बंपर वोट मिला। आखरी यानि 16वें राउंड में डॉ अजय कुमार को 154812 वोट प्राप्त हुए और बसपा प्रत्याशी खदीजा मसूद के खाते में 146781 वोट गए। UP Election Results 2023

सपा प्रत्याशी नूर हसन मलिक की बात करें तो वे 22036 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप वर्मा को 6313 लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सहदेव सिंह को कुल 1823 मत मिल पाए। UP Election Results 2023

 

 

भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद जहां भाजपाइयों में जश्न का माहौल बना हुआ है वहीं उनके आवास पर बधाई देने वालों सुबह से ही तांता लगा हुआ है। महापौर चुने जाने के बाद मीडिया स्व रूब रू होते हुए नव निर्वाचित महापौर डॉ अजय कुमार ने इस जीत को न सिर्फ हर कार्यकर्ता की जीत बताया है बल्कि महानगर के हर व्यक्ति की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जीत है। सभी धर्मों के मतदाताओं की जीत है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ आखरी व्यक्ति तक सरकारी योजना और विकास कार्य पहुंचना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पूर्व महापौर कार्यकाल में अधूरे रहे कार्यों को पूरा कराना है। UP Election Results 2023

www.news14today.com

Similar Posts